मतदाता जागरूकता के लिए इप्टा चाईबासा का नुक्कड़ नाटक “हमारा वोट, हमारा अधिकार” मंचित

चाईबासा नुक्कड़ नाटक

चाईबासा। नगर निकाय चुनाव के मद्देनजर जिला निर्वाचन विभाग के निर्देशानुसार Indian People’s Theatre Association (इप्टा) चाईबासा के कलाकारों द्वारा मतदाता जागरूकता हेतु नुक्कड़ नाटक “हमारा वोट, हमारा अधिकार” का प्रभावशाली मंचन किया गया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य आम जनता को अपने मताधिकार के प्रति जागरूक करना और शत-प्रतिशत मतदान के लिए प्रेरित करना था।

चाईबासा: चाईबासा नगर निकाय चुनाव विवाद: सियासत हुई तेज

चाईबासा नुक्कड़ नाटक

नाटक का मंचन Chaibasa नगर परिषद क्षेत्र के मेरी टोला अखड़ा, उर्दू लाइब्रेरी, बड़ी बाजार, गांधी मैदान, शनि मंदिर चौक नीमडीह, गाड़ीखाना सहित विभिन्न स्थानों पर किया गया। इसके अलावा Chakradharpur नगर परिषद क्षेत्र के भारत भवन चौक, एसबीआई चौक और असलम चौक में भी कलाकारों ने प्रस्तुति दी।

नाटक और गीतों के माध्यम से कलाकारों ने मतदाताओं को संदेश दिया कि वे अपने मताधिकार का प्रयोग अवश्य करें, सोच-समझकर योग्य उम्मीदवार का चयन करें तथा बिना किसी डर, भय या लालच के मतदान करें। विशेष रूप से बैलेट पेपर पर मतदान की प्रक्रिया को सरल ढंग से समझाया गया, ताकि कोई भी वोट अमान्य न हो और हर मत का सही उपयोग हो सके।

चाईबासा नुक्कड़ नाटक

नुक्कड़ नाटक के जरिए यह भी अपील की गई कि शहर के विकास के लिए जागरूक नागरिक बनें, स्वयं मतदान करें और दूसरों को भी प्रेरित करें। कलाकारों ने लोगों से प्रशासन का सहयोग करते हुए शत-प्रतिशत मतदान सुनिश्चित करने का आग्रह किया।

इस प्रस्तुति में इप्टा के कलाकार तरुण मोहम्मद, शीतल सुगन्धिनी बागे, राजू प्रजापति, पप्पू मछुवा, जुलियानी कोड़ाह, राजकुमारी लागुरी और शिवा गोप ने सराहनीय भूमिका निभाई। कार्यक्रम को आम जनता से सकारात्मक प्रतिक्रिया मिली और लोगों ने इसे जागरूकता की दिशा में एक प्रभावी पहल बताया।

http://चाईबासा नगर निकाय चुनाव 2026: वार्ड-05 से पार्षद पद हेतु अनाराधा कुमारी ने ठोंकी दावेदारी

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

आदित्यपुर में जियाडा का 'यू-टर्न

Adityapur: जियाडा का ‘यू-टर्न’: 24 घंटे का अल्टीमेटम देने के डेढ़ महीने बाद भी पम्मी धर्मकांटा पर मेहरबान प्रशासन, चालक की मौत के बाद नापी में पकड़ा था 2000 वर्ग फुट अवैध कब्जा; अब उपनिदेशक बोले—’जांच में अतिक्रमण नहीं मिला’