Adityapur (आदित्यपुर) : आदित्यपुर नगर निगम क्षेत्र के वार्ड संख्या 17 स्थित इंद्रा बस्ती में चुनावी सरगर्मियों के बीच एक बड़ी साजिश की सुगबुगाहट तेज हो गई है। विश्वस्त सूत्रों और स्थानीय इनपुट के अनुसार, चुनाव को प्रभावित करने के उद्देश्य से यहाँ “बड़ा खेला” होने की संभावना जताई जा रही है। खबर है कि पड़ोसी शहर जमशेदपुर से आए कई बाहरी लोग इस इलाके में गोपनीय तरीके से कैंप कर रहे हैं।
फ्लाइंग स्क्वाड और प्रशासन के लिए चुनौती
क्षेत्र में बाहरी तत्वों की सक्रियता ने निष्पक्ष चुनाव प्रक्रिया पर सवालिया निशान खड़े कर दिए हैं। स्थानीय लोगों के अनुसार, संदिग्ध गतिविधियों में लिप्त ये बाहरी लोग चुनाव के दौरान मतदाताओं को प्रभावित करने या माहौल बिगाड़ने की योजना बना सकते हैं। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए चुनाव आयोग (Election Commission) और फ्लाइंग स्क्वाड टीम (FST) को तत्काल प्रभाव से सतर्क रहने और इंद्रा बस्ती के संवेदनशील इलाकों में गश्त बढ़ाने की ज़रूरत है।
जमशेदपुर से सक्रिय हैं ‘खास’ लोग सूत्रों का दावा है कि जमशेदपुर से आए कुछ लोग वार्ड 17 के अलग-अलग हिस्सों में डेरा डाले हुए हैं। यह अंदेशा जताया जा रहा है कि मतदान के करीब आते ही ये तत्व सक्रिय होकर चुनाव परिणामों को मोड़ने की कोशिश कर सकते हैं। प्रशासन से मांग की जा रही है कि संदिग्ध लोगों की गहन जांच करे।







