Adityapur: आरएंडडी लैब-इंडस्ट्री सिनर्जी: सीएसआईआर-एनएमएल (NML) और आदित्यपुर के उद्यमियों ने भविष्य की राह की साझा

NML

आदित्यपुर: जमशेदपुर स्थित सीएसआईआर-राष्ट्रीय धातुकर्म प्रयोगशाला (NML) में ‘आरएंडडी लैब-इंडस्ट्री सिनर्जी’ विषय पर एक महत्वपूर्ण परिचयात्मक सत्र का आयोजन किया गया। इस बैठक का मुख्य उद्देश्य स्थानीय उद्योगों की तकनीकी समस्याओं का समाधान करना और शोध संस्थानों के साथ उनके संबंधों को मजबूत करना था। कार्यक्रम में एनएमएल के निदेशक डॉ. संदीप घोष चौधरी, आदित्यपुर स्मॉल स्केल इंडस्ट्रीज एसोसिएशन (एशिया) के अध्यक्ष इंदर अग्रवाल और लघु उद्योग भारती के प्रतिनिधि मुख्य रूप से उपस्थित थे।

Seraikela Skill Employment Fair: सरायकेला में कौशल रोजगार मेला, 11 कंपनियां 4755 पदों पर करेंगे नियुक्तियां, युवाओं को तकनीकी दक्ष बनाकर रोजगार देना सरकार की प्राथमिकता: अर्जुन मुंडा – VIDEO

NML

​तकनीकी मार्गदर्शन और क्षमता प्रदर्शन

डॉ. संदीप घोष चौधरी ने एनएमएल की चल रही रिसर्च पहलों और वैज्ञानिक हस्तक्षेपों के माध्यम से औद्योगिक विकास में लैब की भूमिका को रेखांकित किया। एनएमएल के विभिन्न विभागों के प्रमुखों—डॉ. एस. शिवप्रसाद, डॉ. संजय कुमार, डॉ. रघुवीर सिंह और डॉ. एस. के. पाल ने उद्यमियों को निम्नलिखित क्षेत्रों में तकनीकी सहयोग का भरोसा दिया:
* ​मैग्नीशियम उत्पादन और मिश्र धातु (Alloy) विकास।
* ​इलेक्ट्रॉनिक और इंडस्ट्रियल वेस्ट का पुनर्चक्रण (Recycling)।
* ​मटीरियल कैरेक्टराइज़ेशन और फेलियर एनालिसिस।
* ​कोरोजन (जंग) नियंत्रण और कोटिंग टेक्नोलॉजी।

​इंडस्ट्री की चुनौतियां और साझा समाधान

एशिया के अध्यक्ष इंदर अग्रवाल ने क्षेत्र की औद्योगिक प्रकृति पर प्रकाश डाला। सत्र में लगभग 22 औद्योगिक प्रतिनिधियों ने अपनी इकाइयों के सामने आने वाली व्यावहारिक चुनौतियों को साझा किया। चर्चा के बाद एनएमएल ने आदित्यपुर के उद्योगों के तकनीकी उन्नयन के लिए हर संभव सहयोग का आश्वासन दिया।
​बैठक में चतुर्भुज केडिया, दशरथ उपाध्याय, पिंकेश माहेश्वरी, रतनलाल अग्रवाल सहित क्षेत्र के कई गणमान्य उद्यमी उपस्थित थे। सभी ने इस पहल को एमएसएमई सेक्टर के लिए मील का पत्थर बताया।

http://Adityapur mai -bahin senior citizen felicitation ceremony:माइ बहिन वरिष्ठ नागरिक सम्मान समारोह में बोले श्रम मंत्री संजय प्रसाद यादव एक साल में महिला महाविद्यालय की स्थापना ,10 हज़ार लोगों को प्रति वर्ष रोजगार, महिलाएं होंगी तकनीकी स्किल

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *