सरकार के कोर्ट फीस में बढ़ोतरी किए जाने का डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन के अधिवक्ताओं ने काला बिल्ला लगाकर जताया विरोध, CM के नाम भेजा ज्ञापन

Chaibasa:- सरकार के कोर्ट फीस में बढ़ोतरी को लेकर डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन के सभी अधिवक्ताओं ने सोमवार को काला बिल्ला लगाकर विरोध जताया. इसके साथ ही न्यायिक कार्य से दूर रहे. सभी अधिवक्ता कोर्ट परिसर तो पहुंचे, लेकिन वे अपने टेबुल पर ही बैठे रहे. डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन के पदाधिकारी व सदस्यों का एक समूह जिला उपायुक्त के माध्यम से मुख्यमंत्री के नाम एक ज्ञापन सौंपा.

इस दौरान बार के अध्यक्ष रामेश्वर पासवान ने कहा कि सरकार कोर्ट फीस में बढ़ोतरी कर जनता पर आर्थिक बोझ बढ़ा रही है. कोर्ट फीस में दुगने से चार-गुना की वृद्धि हुई है. अधिवक्ताओं ने कोर्ट फीस में बढ़ोतरी को तत्काल वापस लेने की मांग सरकार से की है. कोर्ट के जज भी अपने समय अनुसार कोर्ट रूम में बैठे, लेकिन कोई भी अधिवक्ता बहस में शामिल नहीं हुए. अधिवक्ताओं के न्यायिक कार्य में शामिल नहीं होने के कारण सभी वापस लौट गए.

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

आदित्यपुर जलापूर्ति योजना

आदित्यपुर जलापूर्ति पर जुडको-जिंदल का वादा फेल; बदहाली के बीच भ्रामक ऑडियो से मचा हड़कंप, जन कल्याण मोर्चा; वायरल भ्रामक ऑडियो को लेकर नगर निगम से स्पष्टीकरण की मांग, पूर्व उपाध्यक्ष ने बताया ‘आई वाश’,