भाजपा बंग परिवार ने लगाया निशुल्क नेत्र जांच शिविर, 457 लोगों ने अपने आंखों की करवाई जांच

Jamshedpur:-  भारतीय जनता पार्टी बंग परिवार की ओर से एग्रीको स्थित सिभिक्स क्लाब प्रांगण में एक दिवसीय निशुल्क नेत्र जांच शिविर का आयोजन किया गया. इस शिविर में काफी संख्या में नेत्र रोगियों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया. इस शिविर का उद्घाटन भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास ने किया. इस अवसर पर पूर्व जिलाध्यक्ष दिनेश एवं वरिष्ठ भाजपा नेता भूपेंद्र सिंह, भारतीय जनता पार्टी के बंग परिवार के अध्यक्ष श्री प्रशांत बनर्जी मुख्य तौर पर उपस्थित थे. सभी अतिथियों ने भाजपा बंग परिवार की कार्यशैली का काफी तारीफ किया, खासकर गरीबी रेखा के नीचे गुजर बसर करने वाले लोगों के बीच समाजिक कार्य करने की काफी सराहना की. अतिथियों के द्वारा बंग परिवार को सामाजिक सेवा के लिए सभी तरह की मदद की आश्वासन दी गई. भाजपा बंग परिवार के अध्यक्ष प्रशांत बनार्जी ने समाज के प्रति प्रतिबद्धता के बारे में सभी को जानकारी दी एवं आगामी दिनों में गरीबी रेखा के नीचे बसने वाले अंतिम व्यक्ति तक लाभ पहुंचाने का योजना के बारे में उपस्थित सभी को जानकारी दी.  इस जानकारी से लोगों ने काफी प्रभावित हुए एवं उनकी काफी सराहना की गई. इस निशुल्क नेत्र जांच केंद्र में 457 लोगो ने अपने आंखों की जांच कराई. जिसमें से 52 लोगों की मोतियाबिंद के ऑपरेशन आगामी मंगलवार को संजीव नेत्रालय के द्वारा निशुल्क की जाएगी.

इस अवसर पर मुख्य रूप से सरोज सेन, सुब्रत दे, मौसमी सिन्हा, श्रावणी चक्रवर्ती, रत्ना दास, आरती सेन, मौसमी चट्टराज , दीपक दत्ता, प्रदीप प्रमाणिक, कोशिक राय, निरंजन माजी , रंजित घोष, सुदीप दास गुप्ता, मृणमोय बोस, राजेश घोषाल, प्रियंका दत्ता, अरिजीत मित्रा, ज्जवल सरकार , ऋषिकेश चक्रवर्ती, हरप्रसाद घोष, उत्तम विश्वास , अमोल चक्रवर्ती, अशोक मित्रा, गनेनद्र मालाकर, प्रभात मुखर्जी ,प्रदीप कुमार विश्वास आदि मुख्य रूप से उपस्थित थे.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *