Adityapur: शहीद निर्मल महतो के शहादत दिवस लालटू महतो ने निकाली विशाल बाइक रैली, विधानसभा में प्रतिमा लगाने की उठाई मांग

शहीद निर्मल महतो के शहादत दिवस लालटू महतो ने निकाली विशाल बाइक रैली

आदित्यपुर: वीर शहीद निर्मल महतो के शहादत दिवस के अवसर पर झामुमो नेता लालटू महतो के नेतृत्व में विशाल बाइक रैली का आयोजन किया गया। रैली में बड़ी संख्या में समर्थकों, सामाजिक कार्यकर्ताओं और विभिन्न क्षेत्रों से आए लोगों ने हिस्सा लिया। बाइक रैली आदित्यपुर फुटबॉल मैदान से शुरू होकर चमरिया गेस्ट हाउस होते हुए उलियान स्थित शहीद निर्मल महतो के समाधि स्थल तक पहुंची। यहां पहुंचकर लोगों ने शहीद निर्मल महतो को श्रद्धांजलि अर्पित की और उनके संघर्ष एवं बलिदान को याद किया।

शहीद निर्मल महतो के शहादत दिवस लालटू महतो ने निकाली विशाल बाइक रैली

निर्मल महतो के योगदान को किया याद

श्रद्धांजलि सभा को संबोधित करते हुए झामुमो नेता लालटू महतो ने कहा कि 8 अगस्त 1987 को शहीद निर्मल महतो की असमय हत्या कर दी गई थी। उन्होंने कहा कि निर्मल महतो भले ही विधायक या सांसद नहीं रहे, लेकिन झारखंड समेत पश्चिम बंगाल, ओडिशा और असम के लोगों के बीच उनकी लोकप्रियता व्यापक थी। वे एक ऐसे जननेता थे, जिन्होंने झारखंड मुक्ति मोर्चा के संघर्ष को अपने खून और बलिदान से मजबूती प्रदान की।

विधानसभा परिसर में प्रतिमा लगाने की मांग

लालटू महतो ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और झारखंड सरकार से मांग की कि वीर शहीद निर्मल महतो की प्रतिमा झारखंड विधानसभा परिसर के अंदर स्थापित की जाए। उन्होंने कहा कि इससे नई पीढ़ी को उनके त्याग, संघर्ष और सामाजिक योगदान की जानकारी मिलेगी तथा युवा उनके जीवन से प्रेरणा ले सकेंगे।

ओडिशा समेत कई राज्यों से पहुंचे समर्थक

बाइक रैली और श्रद्धांजलि सभा में स्थानीय लोगों के अलावा ओडिशा से कुड़मी सेना के नेता जयमुनि जी सहित विभिन्न राज्यों और क्षेत्रों से बड़ी संख्या में समर्थक एवं समाजप्रेमी शामिल हुए। कार्यक्रम में शहीद निर्मल महतो के विचारों और झारखंड आंदोलन में उनके योगदान को याद करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि दी गई।

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *