Aditypur: आसंगी में सोमवारी पर आस्था का सैलाब: महिलाओं ने किया जलाभिषेक, वार्ड पार्षद उत्तरा प्रधान के नेतृत्व में 1000 से अधिक महिलाओं को बांटी गई साड़ियां, विशाल महाभंडारे में उमड़े श्रद्धालु

आदित्यपुर वार्ड 25 में सावन सोमवारी व नाग पंचमी

आदित्यपुर: पवित्र सावन मास की सोमवारी और नाग पंचमी के पावन अवसर पर आदित्यपुर नगर निगम के वार्ड संख्या 25 स्थित आसंगी में धार्मिक उल्लास चरम पर रहा। न्यू टाइगर यूनिटी क्लब युवा कमिटी के तत्वावधान एवं वार्ड पार्षद उत्तरा प्रधान के नेतृत्व में भव्य धार्मिक अनुष्ठानों का आयोजन किया गया।

 

आदित्यपुर वार्ड 25 में सावन सोमवारी व नाग पंचमी

​सुबह आसंगी डैम स्थित खरकई नदी (जिलिंगगोड़ा घाट) से हजारों महिला श्रद्धालुओं ने विधि-विधान से कलश में पवित्र जल भरा। इसके बाद गाजे-बाजे के साथ भव्य कलश व कांवड़ यात्रा निकालते हुए श्रद्धालु सिद्धेश्वर बाबा शिव मंदिर पहुंचे। मंदिर परिसर में वैदिक मंत्रोच्चार के बीच भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक किया गया, जिससे पूरा क्षेत्र ‘हर-हर महादेव’ और ‘बोल बम’ के जयकारों से गुंजायमान हो उठा।

​जलाभिषेक के पश्चात आयोजित सम्मान समारोह में वार्ड पार्षद उत्तरा प्रधान ने 1000 से अधिक महिला श्रद्धालुओं के बीच साड़ियों का वितरण किया। इसके बाद भव्य महाभंडारे का आयोजन हुआ, जहां हजारों श्रद्धालुओं ने श्रद्धापूर्वक महाप्रसाद ग्रहण किया।
​वार्ड पार्षद उत्तरा प्रधान और वरिष्ठ भाजपा नेता पितोवास प्रधान ने बताया कि क्षेत्र की सुख, शांति, समृद्धि व सामाजिक सौहार्द के लिए यह आयोजन वर्षों से किया जा रहा है।

आदित्यपुर वार्ड 25 में सावन सोमवारी व नाग पंचमी

इस वृहद आयोजन को सफल बनाने में पितोवास प्रधान, विनोद प्रधान, सुशील प्रधान, पंचू प्रधान, रूपन प्रधान, रोहित प्रधान, शिखर प्रधान, प्रमिला प्रधान, ज्योत्सना देवी, सुभद्रा प्रधान, ममता प्रधान, झरना प्रधान सहित क्लब के सदस्यों और स्थानीय निवासियों का सराहनीय योगदान रहा।

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *