64 रेल कर्मचारियों के वेतन कटौती का मामला उठा, मेंस कांग्रेस के हस्तक्षेप के बाद रोक के निर्देश

रेलवे कर्मचारियों के वेतन कटौती मामले पर मेंस कांग्रेस की पहल

चक्रधरपुर: चक्रधरपुर रेल मंडल के इलेक्ट्रिकल जनरल विभाग में कार्यरत करीब 64 कर्मचारियों के एक दिन के वेतन में कटौती किए जाने का मामला सामने आने के बाद साउथ ईस्टर्न रेलवे मेंस कांग्रेस ने रेल प्रशासन के समक्ष मुद्दा उठाया। संगठन के प्रतिनिधिमंडल ने वरिष्ठ मंडल कार्मिक अधिकारी डॉ. ऋषभ सिन्हा से मुलाकात कर कर्मचारियों की समस्या से अवगत कराया।

मेंस कांग्रेस के अनुसार, कर्मचारियों को निर्धारित दो दिनों के विश्राम (Rest) के स्थान पर एक दिन का विश्राम दर्ज किया गया और दूसरे दिन की अनुपस्थिति दिखाए जाने के कारण उनके वेतन में एक दिन की कटौती की गई। प्रतिनिधिमंडल ने इस मामले में संबंधित डीलिंग क्लर्क की कार्यप्रणाली को लेकर भी अधिकारियों के समक्ष आपत्ति दर्ज कराई।

“रिकॉर्ड बनाने में आगे, सेवा में पीछे” – चक्रधरपुर रेल मंडल पर भाजपा नेता का तंज

रेलवे कर्मचारियों के वेतन कटौती मामले पर मेंस कांग्रेस की पहल

मामले को गंभीरता से लेते हुए वरिष्ठ मंडल कार्मिक अधिकारी ने निर्देश दिया कि जिन 64 रेल कर्मचारियों के वेतन से एक दिन की कटौती की गई है, उस कटौती को तत्काल रोका जाए। साथ ही रोस्टर में किसी तरह की विसंगति पाए जाने पर HOR की समिति गठित कर पूरे रोस्टर की दोबारा समीक्षा करने की बात कही गई है। समीक्षा के बाद ही आगे की कार्रवाई या दिशा-निर्देश जारी किए जाएंगे।

15 महीने से लंबित OT भुगतान का मुद्दा भी उठा

बैठक के दौरान इलेक्ट्रिकल जनरल विभाग के कर्मचारियों के पिछले करीब 15 महीनों से लंबित ओवरटाइम (OT) भुगतान का मामला भी प्रमुखता से उठाया गया। प्रतिनिधिमंडल ने कर्मचारियों को लंबित भुगतान जल्द दिलाने की मांग रखी। रेल प्रशासन की ओर से आवश्यक प्रक्रिया पूरी कर लंबित OT भुगतान सुनिश्चित करने का आश्वासन दिया गया।

रेल प्रशासन की त्वरित पहल के बाद कर्मचारियों में राहत और खुशी का माहौल है। मेंस कांग्रेस ने उम्मीद जताई कि वेतन कटौती और लंबित ओवरटाइम भुगतान सहित कर्मचारियों से जुड़े अन्य जायज मामलों का भी जल्द समाधान होगा।

प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व मंडल संयोजक शशि मिश्रा ने किया। इस दौरान इलेक्ट्रिकल जनरल विभाग के मेंस कांग्रेस पदाधिकारी प्रभात कुमार सिंह समेत अन्य पदाधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे।

http://चक्रधरपुर रेलवे स्टेशन पर मानव तस्करी का प्रयास नाकाम, एक दलाल गिरफ्तार, बाल संरक्षण टीम की बड़ी कार्रवाई

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *