मनोहरपुर में बारिश का कहर: रायकेरा में तीन कच्चे मकान ढहे, बेघर हुए परिवार

मनोहरपुर के रायकेरा गांव में बारिश से ध्वस्त कच्चा मकान

मनोहरपुर: पश्चिमी सिंहभूम जिले के मनोहरपुर प्रखंड क्षेत्र में लगातार हो रही बारिश अब ग्रामीण परिवारों के लिए परेशानी का सबब बनती जा रही है। बारिश के कारण रायकेरा पंचायत के रायकेरा गांव में तीन परिवारों के कच्चे मकान क्षतिग्रस्त होकर ध्वस्त हो गए। मकान गिरने के बाद प्रभावित परिवारों के सामने रहने की बड़ी समस्या खड़ी हो गई है।

चाईबासा में भारी बारिश से जलजमाव, चार लोग मलबे में दबे; प्रशासन ने संभाला मोर्चा

बताया जा रहा है कि लगातार बारिश के चलते कच्चे मकानों की दीवारें और छत पहले से कमजोर हो गई थीं। इसी बीच अचानक मकान का हिस्सा गिर गया। गनीमत रही कि परिवार के लोग समय रहते सुरक्षित निकल गए। घर में रखा जरूरी सामान भी किसी तरह बाहर निकाल लिया गया, लेकिन अब इन परिवारों के पास सुरक्षित रहने के लिए पर्याप्त जगह नहीं है।

बारिश ने छीनी परिवारों की छत

मकान गिरने के बाद प्रभावित परिवारों को बारिश के मौसम में काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। छोटे बच्चों और परिवार के अन्य सदस्यों के साथ सुरक्षित आश्रय की व्यवस्था नहीं होने से परेशानी और बढ़ गई है।

ग्रामीणों के अनुसार रायकेरा गांव और आसपास के इलाकों में कई परिवार अब भी कच्चे मकानों में रहते हैं। लगातार बारिश के कारण कमजोर मकानों के गिरने का खतरा बना हुआ है। ऐसे में ग्रामीणों को आशंका है कि यदि बारिश इसी तरह जारी रही तो और भी मकान क्षतिग्रस्त हो सकते हैं।

प्रशासन से राहत और मुआवजे की मांग

मकान गिरने से प्रभावित परिवारों ने प्रशासन से तत्काल राहत उपलब्ध कराने की गुहार लगाई है। ग्रामीणों ने मांग की है कि पीड़ित परिवारों के लिए अस्थायी रहने की व्यवस्था करने के साथ भोजन और अन्य जरूरी सामग्री उपलब्ध कराई जाए।

इसके अलावा प्रभावित परिवारों को सरकारी प्रावधान के अनुसार आर्थिक सहायता और मुआवजा देने की भी मांग की गई है। ग्रामीणों ने प्रशासन से अपील की है कि बारिश को देखते हुए संवेदनशील गांवों में सर्वे कराया जाए और जर्जर कच्चे मकानों में रहने वाले परिवारों की सुरक्षा के लिए आवश्यक कदम उठाए जाएं।

http://बारिश ने खोली गुवा सेल खदान की व्यवस्था की पोल, जीरो पॉइंट में जलजमाव से करीब दो घंटे उत्पादन प्रभावित

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *