जमीन विवाद में तीन लोगों की हत्या का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार; खून लगी कुल्हाड़ी बरामद

टोंटो हत्या कांड

चाईबासा/टोंटो: पश्चिमी सिंहभूम जिले के टोंटो थाना क्षेत्र के केनजरा टोला ताराबुरु में जमीन विवाद को लेकर तीन लोगों की हत्या के मामले का पुलिस ने खुलासा करने का दावा किया है। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों की निशानदेही पर तीनों मृतकों के शव और हत्या में इस्तेमाल की गई खून लगी कुल्हाड़ी बरामद की गई है।

सरायकेला में सनसनी: लापता दो युवकों के शव जमीन में दबे मिले, अपहरण के बाद हत्या की आशंका, संदिग्धों की निशानदेही पर वन क्षेत्र से बरामद हुए शव

पुलिस के अनुसार, 26 अगस्त 2026 को शिकायतकर्ता रमिया दोरायबुरु की लिखित सूचना पर मामला सामने आया। सूचना में बताया गया कि टोंटो थाना क्षेत्र के ग्राम केनजरा टोला ताराबुरु में जमीन विवाद के कारण परिवार के तीन सदस्यों की हत्या कर शव छिपा दिए गए हैं। मृतकों की पहचान राजिन दोरायबुरु (करीब 40 वर्ष), जानो दोरायबुरु (करीब 38 वर्ष) और काण्डे दोरायबुरु (करीब 12 वर्ष) के रूप में की गई।

घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक, पश्चिमी सिंहभूम चाईबासा के निर्देश पर जगन्नाथपुर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी के नेतृत्व में छापामारी दल का गठन किया गया। टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए केनजरा टोला ताराबुरु से दो संदिग्धों को गिरफ्तार किया।

गिरफ्तार आरोपियों में बोंज दोरायबुरु (करीब 19 वर्ष), पिता महती दोरायबुरु और मुचिया दोरायबुरु (करीब 20 वर्ष), पिता मुन्दुआ दोरायबुरु शामिल हैं। दोनों आरोपी इसी क्षेत्र के रहने वाले बताए गए हैं।

पुलिस का कहना है कि पूछताछ के दौरान दोनों आरोपियों ने अपने अपराध को स्वीकार किया। इसके बाद आरोपियों की निशानदेही पर पुलिस ने तीनों मृतकों के शव बरामद किए। साथ ही हत्या में प्रयुक्त खून लगी कुल्हाड़ी भी बरामद की गई।

इस मामले में टोंटो थाना कांड संख्या 109/2026 दर्ज किया गया है। पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 103(1)/238/3(5) के तहत प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। छापामारी अभियान में पुलिस अधिकारियों और टोंटो थाना रिजर्व गार्ड की टीम शामिल रही।

http://अपहरण के बाद दो युवकों की बेरहमी से हत्या, जमीन में गाड़े गए शव बरामद; दो आरोपी गिरफ्तार, 13 अगस्त से लापता थे दोनों युवक, हत्या में प्रयुक्त बांस की बल्ली और मोबाइल जब्त

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *