Saraikela:रक्षाबंधन 2026: सरायकेला-खरसावां में दिखा भाई-बहन के पावन रिश्ते का अनूठा उल्लास

सरायकेला-खरसावां में रक्षाबंधन उत्साह

सरायकेला-खरसावां: सरायकेला-खरसावां जिले में शुक्रवार को भाई-बहन के पवित्र प्रेम और स्नेह का पर्व रक्षाबंधन उत्साह और उल्लास के साथ मनाया गया. जिला मुख्यालय सरायकेला के प्राचीन श्री जगन्नाथ मंदिर में श्री जगन्नाथ सेवा समिति की ओर से सामूहिक रक्षाबंधन उत्सव का आयोजन किया गया।

शुक्रवार सुबह साढ़े आठ बजे शुरू हुए इस विशेष कार्यक्रम में नगर के विभिन्न क्षेत्रों से पहुंचे करीब 30 भाई-बहनों ने एक-दूसरे की कलाई पर राखी बांधी और रक्षा के इस पवित्र बंधन की गरिमा को निभाया। कार्यक्रम के दौरान भाई-बहनों में खासा उत्साह देखने को मिला। राखी बांधने के साथ ही एक-दूसरे की खुशहाली और लंबी उम्र की कामना की गई।

कार्यक्रम में श्री जगन्नाथ सेवा समिति के अध्यक्ष लिपू मोहंती, सचिव शंकर सतपथी समेत समिति के अन्य सदस्य शामिल हुए। समिति के सदस्यों ने कहा कि रक्षाबंधन केवल राखी बांधने का पर्व नहीं, बल्कि भाई-बहन के बीच प्रेम, विश्वास और आपसी जिम्मेदारी के रिश्ते को मजबूत करने का अवसर है।

इधर, जिले के अन्य क्षेत्रों में भी शुक्रवार को रक्षाबंधन उत्सव मनाया जा रहा है। घरों से लेकर विभिन्न सामाजिक और धार्मिक आयोजनों तक, भाई-बहन के स्नेह का यह पर्व पूरे जिले में उल्लास का माहौल बना रहा है।

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *