Adityapur: सालडीह घाट से अवैध बालू माँझीटोला के निर्माणाधीन अपार्टमेंट में किया जा रहा स्टॉक; खनन विभाग को भारी राजस्व की हानि, ट्रैक्टर और 407 वाहनों से की गई बालू की डंपिंग

अवैध बालू खनन

​आदित्यपुर: आदित्यपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत सालडीह नदी घाट से अवैध बालू के उठाव और भंडारण मामले में बिल्डर की भी संलिप्त सामने आई है। स्थानीय सूत्रों के अनुसार, विगत दो दिन पूर्व से रात के अंधेरे में ट्रैक्टर एवं 407 मालवाहक वाहनों के जरिए नदी घाट से भारी मात्रा में अवैध बालू को माँझीटोला चांदनी चौक स्थित बनाए जा रहे एक बहुमंजिला अपार्टमेंट प्रोजेक्ट में स्टॉक किया गया है।

Adityapur: आदित्यपुर: NGT के आदेशों को ठेंगा, सालडीह घाट पर रातभर अवैध बालू खनन जारी; माफियाओं की चांदी, सीसीटीवी में कैद हुई अवैध परिवहन की तस्वीरें, दो गुटों में टकराव की आशंका, देखें VIDEO

​पिछले दो दिनों में देर रात से लेकर तड़के सुबह तक लगभग 8 से 10 ट्रिप बालू इस निर्माणाधीन स्थल पर डंप की गई है। वर्तमान में एनजीटी (नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल) के कड़े निर्देशों के चलते बालू के उठाव और चालान निर्गत करने पर पूरी तरह रोक है। ऐसे में बिना वैध चालान के बालू का यह बड़ा भंडारण सीधे तौर पर खनन विभाग को चूना लगाने और सरकारी राजस्व को नुकसान पहुंचाने की ओर इशारा करता है।

​स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि क्षेत्र में लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज की जांच की जाए, तो देर रात वाहनों की आवाजाही और अवैध डंपिंग का पूरा सच सामने आ जाएगा। यदि खनन विभाग तत्काल मौके पर छापेमारी करे, तो बिना चालान वाला अवैध बालू का बड़ा जखीरा बरामद हो सकता है।

​इस पूरे मामले पर पक्ष जानने के लिए संबंधित निर्माण एजेंसी से संपर्क करने का प्रयास किया गया, लेकिन उनसे संपर्क नहीं हो सका। फिलहाल स्थानीय लोगों की निगाहें खनन विभाग और प्रशासन की आगामी कार्रवाई पर टिकी हैं।

 

http://Chandil: एनजीटी की रोक बेअसर? ईचागढ़ में अंधेरी रात के साए में फिर दौड़ने लगा अवैध बालू का काला कारोबार! प्रशासन, पुलिस और खनन विभाग के दावों पर उठे गंभीर सवाल | देखिए VIDEO

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *