सरायकेला में सोनालिका ट्रैक्टर शोरूम में चोरी की कोशिश, नकदी न मिलने से खाली हाथ भागे चोर

Saraikela (​सरायकेला) : सरायकेला थाना क्षेत्र के बिरसा चौक स्थित ‘प्रसाद मोटर्स’ (सोनालिका ट्रैक्टर शोरूम) में बीती रात अज्ञात अपराधियों ने भीषण चोरी की वारदात को अंजाम देने की कोशिश की। हालांकि, शोरूम प्रबंधन की सतर्कता के चलते चोरों के हाथ कोई नकदी नहीं लगी और एक बड़ी घटना होने से टल गई।

चक्रधरपुर में हनुमान मंदिर की दान पेटी तोड़कर चोरी, आरोपी गिरफ्तार; 8,284 रुपये बरामद

​ट्रैक्टर पर चढ़कर काटा शेड, सीधे केबिन में घुसे

प्राप्त जानकारी के अनुसार, चोर शोरूम के पिछले हिस्से से परिसर में खड़े एक ट्रैक्टर के सहारे छत तक पहुंचे। इसके बाद छत की टिन शेड को काटकर और फॉल सीलिंग तोड़कर सीधे कार्यालय कक्ष में दाखिल हुए। चोरों ने संचालक के केबिन में रखी अलमारी और तिजोरी (लॉकर) को बुरी तरह तोड़ दिया तथा नकदी की तलाश में जरूरी दस्तावेजों को भी बिखेर दिया।

​संचालक की सतर्कता आई काम

शोरूम संचालक शैलेश प्रसाद ने बताया कि एक दिन पूर्व ही शोरूम में मौजूद नकदी को सुरक्षित स्थान पर पहुंचा दिया गया था। लॉकर खाली होने के कारण चोरों को कोई बड़ी रकम हाथ नहीं लगी। सुबह जब कर्मचारी शोरूम पहुंचे, तो बिखरा सामान और टूटी छत देखकर प्रबंधन को सूचना दी गई। शोरूम के मैनेजर कौशल झा का मानना है कि चोरों को शोरूम के आंतरिक नक्शे की सटीक जानकारी थी, जिससे किसी परिचित या जानकार के शामिल होने की आशंका गहरा गई है।

​सीसीटीवी फुटेज खंगालने में जुटी पुलिस

घटना की सूचना मिलते ही सरायकेला थाना पुलिस दल-बल के साथ मौके पर पहुंची और मुआयना किया। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाल रही है। थाना प्रभारी ने बताया कि मामले की गहनता से तफ्तीश की जा रही है और जल्द ही संलिप्त अपराधियों को चिन्हित कर गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

http://Saraikela: डीसी-एसपी कार्यालय से चंद कदम दूर बैंक में चोरी का प्रयास, सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *