अपराध पर लगाम कसने सड़क पर उतरी आदित्यपुर पुलिस, चौक-चौराहों पर सघन चेकिंग

Adityapur (आदित्यपुर) :  आदित्यपुर औइसके आसपास के इलाकों में अपराध पर प्रभावी अंकुश लगाने तथा कानून-व्यवस्था को चाक-चौबंद रखने के उद्देश्य से आदित्यपुर पुलिस ने एक विशेष अभियान की शुरुआत की है।

Saraikela SP crime meeting: अपराध पर अंकुश लगाने जिला पुलिस की विशेष रणनीति तैयार: एसपी सरायकेला

पुलिस अधीक्षक मनोज स्वर्गियरी के सख्त दिशा-निर्देशों के अनुपालन में यह अभियान आदित्यपुर थाना प्रभारी अंजनी कुमार के नेतृत्व में बड़े पैमाने पर संचालित किया गया।

​अभियान के दौरान पुलिस बल ने क्षेत्र के सभी प्रमुख चौक-चौराहों, मुख्य बाजारों, व्यावसायिक परिसरों और भीड़भाड़ वाले संवेदनशील इलाकों में सघन गश्त की। सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेने के लिए पुलिस जवानों ने पैदल मार्च करने के साथ-साथ चार पहिया पेट्रोलिंग वाहनों से लगातार निगरानी बनाए रखी। अचानक हुई इस पुलिसिया हलचल से असामाजिक तत्वों और संदिग्ध गतिविधियों में लिप्त लोगों में हड़कंप का माहौल देखा गया।

​गश्त के दौरान थाना प्रभारी अंजनी कुमार ने स्थानीय दुकानदारों, व्यापारियों और आम नागरिकों से सीधा संवाद स्थापित किया। उन्होंने जनता से पुलिस का सहयोग करने का आह्वान करते हुए कहा कि यदि क्षेत्र में कोई भी संदिग्ध व्यक्ति दिखे या असामान्य गतिविधि नजर आए, तो बिना झिझक तुरंत स्थानीय थाने को सूचित करें। समय पर मिली सूचना से त्वरित कार्रवाई कर बड़ी घटनाओं को टाला जा सकता है।

​थाना प्रभारी ने स्पष्ट किया कि आमजन की सुरक्षा और शांति बनाए रखना पुलिस की सर्वोच्च प्राथमिकता है। असामाजिक तत्वों के मंसूबों को नाकाम करने और अपराधियों में खौफ पैदा करने के लिए यह विशेष अभियान आगे भी जारी रहेगा।

http://Jamshedpur Crime News : जमशेदपुर में अपराध की योजना बना रहे पांच आरोपी गिरफ्तार, कट्टा और 5 जिंदा कारतूस बरामद

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *