सरायकेला पुलिस की मुस्तैदी: आधी रात को दो शातिर चोर दबोचे गए, चोरी की बैटरी व औजार बरामद; न्यायिक हिरासत में भेजे गए

Saraikela (​सरायकेला) : अपराध और चोरी की वारदातों पर लगाम लगाने के लिए सरायकेला थाना पुलिस की चौकसी रंग लाई है।

अपराध पर लगाम कसने सड़क पर उतरी आदित्यपुर पुलिस, चौक-चौराहों पर सघन चेकिंग

28 अक्टूबर की आधी रात करीब 12:35 बजे कोर्ट मोड़ के समीप गश्ती कर रही पुलिस टीम ने तत्परता दिखाते हुए दो शातिर चोरों को रंगे हाथ धर दबोचा। पुलिस की जिप्सी को देखकर दोनों संदिग्ध मौके से भागने लगे, लेकिन गश्ती दल ने मुस्तैदी दिखाते हुए सशस्त्र बल के सहयोग से उन्हें घेरकर पकड़ लिया। पूछताछ के बाद दोनों आरोपियों को विधिवत न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है।
​कड़ाई से पूछताछ करने पर दोनों ने स्वीकार किया कि उन्होंने सरायकेला थाना के ठीक सामने खड़ी टाटा मैजिक गाड़ी की बैटरी उड़ाई थी। इसके अलावा मानिक बाजार और राजबान्ध स्थित महिन्द्रा ट्रैक्टर शोरूम में भी चोरी की वारदात को अंजाम देने की बात कबूल की।

​तलाशी के दौरान उनके पास से वारदात में इस्तेमाल की गई सुजुकी स्कूटी (JH01FT-5411), अमरोन कंपनी की चोरी की काली बैटरी, वीवो व ओप्पो के दो टचस्क्रीन मोबाइल, 15 ग्राम चांदी जैसी धातु का ठोस टुकड़ा, पाना (12-13 नंबर), स्क्रू ड्राइवर, स्टील का मुड़ा हुआ सब्बल और 2570 रुपये नकद बरामद किए गए।

 

​पकड़े गए आरोपियों की पहचान वार्ड संख्या 08 निवासी साजिद खान उर्फ मुन्ना खान और जाफर अंसारी उर्फ गब्बर अंसारी उर्फ बब्बर उर्फ बबलू के रूप में हुई है। पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार, दोनों का लंबा आपराधिक इतिहास रहा है। साजिद पर सरायकेला थाने में चोरी और अन्य धाराओं में मामले दर्ज हैं। वहीं, जाफर अंसारी पर सरायकेला, आरआईटी, रांची के लोअर बाजार और लोहरदगा के कुड़ू थाने में आर्म्स एक्ट, जानलेवा हमला, चोरी व पशु क्रूरता अधिनियम के तहत संगीन मामले दर्ज हैं।

 

​इस सफल अभियान में अंचल निरीक्षक राजेश टुडू, थाना प्रभारी विनय कुमार, विनोद टुडू, सौरभ कुमार आहूजा समेत थाने के कई अधिकारी व जवान शामिल थे।

http://Jamshedpur Crime News : जमशेदपुर में अपराध की योजना बना रहे पांच आरोपी गिरफ्तार, कट्टा और 5 जिंदा कारतूस बरामद

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *