सरायकेला: बंद पड़ी कोहिनूर स्टील कंपनी में ED की छापेमारी, आठ घंटे तक चली जांच; 900 करोड़ के बैंक लोन से जुड़ा मामला

सुबह 5 बजे कंपनी परिसर पहुंची ईडी की टीम, पावर प्लांट लगाने के नाम पर लिए गए कर्ज की जांच की चर्चा

Saraikela (सराईकेला) : इसी कथित अनियमितता को लेकर शिकायत किए जाने की बात सामने आ रही है। माना जा रहा है कि शिकायत के आधार पर ही ईडी की टीम ने कंपनी परिसर में पहुंचकर जांच की।

Adityapur ED raid: स्क्रैप कारोबारी ज्ञानचंद जायसवाल के ठिकानों पर ईडी की दबिश, ऑफिस, घर समेत फैक्ट्री में चल रही रेड

 

आठ घंटे तक खंगाले गए दस्तावेज

शुक्रवार सुबह करीब पांच बजे शुरू हुई ईडी की कार्रवाई दोपहर तक जारी रही। इस दौरान अधिकारियों ने कंपनी परिसर में विभिन्न बिंदुओं पर जांच-पड़ताल की। हालांकि, छापेमारी के दौरान कौन-कौन से दस्तावेज या अन्य साक्ष्य बरामद हुए, इसकी जानकारी अभी सार्वजनिक नहीं की गई है।

फिलहाल ईडी की ओर से भी इस कार्रवाई के संबंध में कोई विस्तृत आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है। ऐसे में छापेमारी के वास्तविक कारणों और जांच के निष्कर्षों को लेकर आधिकारिक पुष्टि का इंतजार है।

करीब आठ घंटे तक चली इस कार्रवाई के बाद औद्योगिक क्षेत्र में चर्चाओं का बाजार गर्म है। अब देखना होगा कि 900 करोड़ रुपये के कथित बैंक ऋण से जुड़े इस मामले में ईडी की आगे की जांच में क्या तथ्य सामने आते हैं।

http://झारखंड मुख्य सचिव पत्नी ईडी नोटिस: बर्लिन अस्पताल जमीन सौदे में बढ़ी जांच

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *