चाईबासा माहुलसाई तालाब में तैरता हुआ मिला एक व्यक्ति का शव, नही हो सकी पहचान

Chaibasa:- सोमवार की सुबह चाईबासा स्थित माहुलसाई तालाब में एक व्यक्ति का शव तैरता हुआ पाया गया. हालांकि मृतक की पहचान नहीं हो पाई है. स्थानीय लोगों ने बताया कि शनिवार की शाम को ऐसे कपड़े पहने हुए नशे की हालत में व्यक्ति को तालाब के आसपास घूमते हुए देखा गया था.

ऐसे में संभावना व्यक्त की जा रही है कि वह तालाब में मुंह धोने के लिए उतरा होगा और उसी दौरान पैर फिसल जाने से वह तालाब में डूब गया होगा. लोगों ने इसकी जानकारी मुफस्सिल थाना को दे दी है.

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *