जीवित्पुत्रिका व्रत : व्रत कर महिलाओं ने अपने पुत्रों के दीर्घायु होने की कामना की

Gua :- गुआ क्षेत्र के विभिन्न स्थानों में जीवित्पुत्रिका व्रत पूजा पूरे श्रद्धा एवं हर्षोल्लास के साथ आयोजित की गई। इस पूजा में गुआ क्षेत्र की महिलाओं ने व्रत आयोजन हेतु व्रत कथा का श्रवण कर पुत्रों की दीर्घायु हेतु ईश्वर से कामना की।

बच्चों के दीर्घायु रहने हेतु आयोजित इस व्रत कथा में जीमूतवाहन नामक राजा के बलिदान की कहानी पर चर्चा किया गया। साथ ही गरुड़ भगवान के द्वारा पूर्व काल में दिए गए बच्चों के दीर्घायु होने के आशीर्वाद को ग्रहण किया। इस अवसर पर पूजा करा रहे पंडित प्रभात पाणिग्रही ने महिलाओं को बताया कि जीवित्पुत्रिका व्रत के माध्यम से वर्तमान कलयुग में  बच्चों के दीर्घायु होने की कामना की जानी चाहिए। इस व्रत का किया जाना मानव कल्याण के लिए अत्यंत आवश्यक है। पूजा में शामिल संगीता पाण्डेय,सोनी झा व अन्य ने पूजा उत्सव में दर्जनों महिलाओं का स्वागत किया।

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

आदित्यपुर में जियाडा का 'यू-टर्न

Adityapur: जियाडा का ‘यू-टर्न’: 24 घंटे का अल्टीमेटम देने के डेढ़ महीने बाद भी पम्मी धर्मकांटा पर मेहरबान प्रशासन, चालक की मौत के बाद नापी में पकड़ा था 2000 वर्ग फुट अवैध कब्जा; अब उपनिदेशक बोले—’जांच में अतिक्रमण नहीं मिला’