सरायकेला में मतदाता जागरूकता के तहत वॉक -ए -थॉन का आयोजन

Saraikela: मतदाताओं को जागरूक करने के उद्देश्य से बुधवार को देशभर में मतदाता जागरूकता रैली का अरोजन किया गया। इसी बाबत सरायकेला खरसावां जिले में भी जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त अरवा राजकमल के नेतृत्व में में इंडोर स्टेडियम सरायकेला में वॉक ए थॉन(पैदल मार्च) का आयोजन किया गया।

इस कार्यक्रम में उपायुक्त के साथ उप विकास आयुक्त प्रवीण कुमार गागराई, अपर उपायुक्त सूबोध कुमार, अनुमंडल पदाधिकारी रामकृष्णा कुमार, उप निर्वाचन पदाधिकारी प्रियंका सिंह,कार्यपालक पदाधिकारी नगर पंचायत सरायकेल राजेंद्र गुप्ता भी उपस्थित रहे‌। उपायुक्त एवं अन्य पदाधिकारियों ने झंडा दिखाकर पदाधिकारी एवं छात्रों की पैदल मार्च को रवाना किया।निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त, उप विकास आयुक्त प्रवीण कुमार गागराई, अपर उपायुक्त, अनुमंडल पदाधिकारी, एवं उप निर्वाचन पदाधिकारी ने संयुक्त रूप से हरी झंडी दिखा कर ने जागरूकता रैली एवं जागरूकता वाहन को रवाना किया।
यह जागरूकता रैली इंडोर स्टेडियम से प्रारम्भ होकर गैरज चौक सरायकेला में समाप्त हुई ।रैली के माध्यम से मतदाता सूची विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम 2023 को लेकर जारी कैलेंडर का प्रचार प्रसार किया गया। मतदाता अपनी वोटर लिस्ट में त्रुटियों को दूर करा सकें,वोटर लिस्ट में दर्ज नाम को आधार से लिंक करा सकें तथा नए मतदाता अपना नाम जोड़ने का काम कर सकें।उपायुक्त ने कहा कि वैसे मतदाता जिनका उम्र 18 वर्ष पूर्ण हो चूका है एवं उनका नाम मतदाता सूची मे शामिल नहीं है या वैसे मतदाता जिनका नाम दो जगह शामिल हो गया है, इस प्रकार के सुधार वह इस विशेष कैंप के द्वारा कर सकते है, उपायुक्त ने कहा कि  इस कार्यक्रम को सफल बनाने मे सभी जिले वासियो से सहयोग अपेक्षित है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Adityapur Clean 2026: आदित्यपुर नगर निगम की डिजिटल पहल: अब एक ‘स्कैन’ से दूर होंगी जनसमस्याएं ​स्वच्छता सर्वेक्षण जन सहभागिता कार्यक्रम में ‘क्लीन आदित्यपुर’ का संकल्प, मेयर , डिप्टी मेयर और प्रशासक ने लॉन्च किया क्यूआर कोड सिस्टम