Adityapur: आदित्यपुर पुलिस को सफलता को कुख्यात अपराधिक गुड्डू पांडे को हथियार के साथ दबोचा

Saraikela (सरायकेला) : जिले के आदित्यपुर थाना अंतर्गत जयप्रकाश उद्यान लक्ष्य अपार्टमेंट के तृतीय तल्ला, फ्लैट संख्या 5/2 में जिला पुलिस द्वारा छापामारी कर एक दर्जन से अधिक मामलों में सलिप्त अपराधी उमेश पांडे उर्फ गुड्डू पांडे को गिरफ्तार कर लिया गया है.

इसे भी पढ़ें : Adityapur Thana Gherav: अदित्यपुर सड़क पर उतरे हजारों की संख्या में ग्रामीण मुख्य मार्ग होते हुए थाना में सामूहिक गिरफ्तारी देने पहुँचे,  थाना बना छावनी

इसके साथ अपराध कर्मी राकेश सिंह को भी गिरफ्तार कर लिया गया है. इनके पास एक देसी पिस्टल एवं 6 जिंदा गली तथा एक फॉर्च्यूनर वाहन बरामद किया गया है. पुलिस अधीक्षक मुकेश लुनायत ने बताया कि बीती रात गुप्त सूचना के आधार पर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी संतोष कुमार मिश्रा के नेतृत्व में गठित टीम द्वारा लक्ष्मी अपार्टमेंट के तृतीय तल्ला फ्लैट संख्या 5 /2 में छापामारी की गई. छापामारी में उमेश पांडे उर्फ गुड्डू पांडे तथा राकेश सिंह को गिरफ्तार किया गया है.

हथियार के साथ बरामद गाड़ी

पुलिस अधीक्षक ने बताया कि दोनों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है. उन्होंने बताया कि दोनों की अपराधिक हिस्ट्री खंगाला गया है. उमेश पांडे उर्फ गुड्डू पांडे पर पूर्वी सिंहभूम जिले के मानगो, सोनारी, जुगसलाई, टेल्को, कदमा, उलीडीह एवं गोलमुरी, थाने में कुल 17 प्राथमिकी की दर्ज हैं. जबकि अपराधी राकेश सिंह पर कुल दो मामले दर्ज हैं. अधिकतर मामले आर्म्स एक्ट से संबंधित हैं.

इसे भी पढ़ें : http://Adityapur Thana gherav UPDATED: 21 ग्रामीणों की गिरफ्तारी के विरोध में आदित्यपुर थाना घेराव करने पहुंचे JBKSS के लोग प्रशासन के साथ वार्ता के बाद माने, 3 घंटे तक सड़क पर बैठ थाना गेट रखा जाम

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *