Adityapur : वार्ड 17 के समाजसेवी दीपक चौधरी को भाजपा नेता अमरनाथ ठाकुर ने दी जन्मदिन की शुभकामनाएं

Adityapur (आदित्यपुर) : भाजपा नेता अमरनाथ ठाकुर ने अपनी कंपनी के सहयोगी एवं समाजसेवी दीपक चौधरी (वार्ड नंबर 17) को उनके जन्मदिन पर हार्दिक शुभकामनाएं दीं।

ये भी पढ़े:- Adityapur Nagar Nigam: आदित्यपुर नाले में गिरी भैंस को 2 दिन बाद निकाला गया, नगर निगम और समाजसेवियों की पहल

दीपक चौधरी का केक काटकर जन्मदिन मनाते लोग

इस अवसर पर अमरनाथ ठाकुर ने अपनी पूरी टीम के साथ मिलकर दीपक चौधरी का जन्मदिन बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाया।कार्यक्रम में सभी ने मिलकर केक काटा और दीपक चौधरी के दीर्घायु एवं सामाजिक जीवन में निरंतर सफलता की कामना की। इस दौरान वातावरण पूरी तरह से उत्सवमय रहा। मौके पर उपस्थित लोगों ने दीपक चौधरी के समाजसेवी कार्यों और जनहित के प्रति समर्पण की सराहना की।

इस अवसर पर कई गणमान्य लोग उपस्थित थे, जिनमें मिथिलेश जी, कैप्टन अविनाश, राजेश राय, राजीव अविनाश, सुरेंद्र तिवारी, कौशल अविनाश, कैप्टन एक सिंह, सत्येंद्र पाठक, अभिनव शशि समेत अन्य सहयोगी शामिल थे।सभी ने दीपक चौधरी को फूलों का गुलदस्ता भेंट कर शुभकामनाएं दीं और कहा कि उनका सामाजिक योगदान प्रेरणादायक है। कार्यक्रम के अंत में सभी ने सौहार्द्रपूर्ण माहौल में दीपक चौधरी के साथ यादगार पल साझा किए।

http://Adityapur Pahalgam incident Anger: पाकिस्तान पर हमला बोल भारत ले 26 भारतीयों के मौत का बदला: दीपक चौधरी