Adityapur Blood Donation: श्री शनिदेव भक्त मंडली का 8 वा महा रक्तदान शिविर 22 फरवरी को रक्तदान का महाकुंभ, 1502 यूनिट संग्रह का लक्ष्य

श्री शनिदेव भक्त मंडली

आदित्यपुर: सामाजिक सरोकारों के लिए समर्पित संस्था श्री शनिदेव भक्त मंडली (ट्रस्ट) द्वारा आगामी 22 फरवरी 2026 (रविवार) को ‘आंठवा महा रक्तदान शिविर’ आयोजित किया जा रहा है। जमशेदपुर ब्लड सेंटर और स्वर्णरेखा बहुउद्देशीय परियोजना के सहयोग से आयोजित होने वाला यह शिविर आदित्यपुर स्थित स्वर्णरेखा भवन (विकास भवन), आकाशवाणी चौक के समीप संपन्न होगा।

Adityapur: आदित्यपुर: निजी कंपनी में काम के दौरान घरेलू सिलेंडर में लगी आग, मची अफरा-तफरी अवैध रूप से कमर्शियल काम में हो रहा था घरेलू गैस का उपयोग

​शिविर की पूर्व संध्या पर संस्था के सदस्यों द्वारा रक्तदाता जागरूकता हेतु एक भव्य पैदल रैली निकाली गई। यह रैली दोपहर 3:30 बजे स्वर्णरेखा भवन से प्रारंभ होकर स्वर्णरेखा आईबी और शिवा नर्सिंग होम (खरकाई पुल) होते हुए वापस आयोजन स्थल पर शाम 5:30 बजे समाप्त हुई।

​लक्ष्य और प्रबंधन:

संस्था के संस्थापक सह संरक्षक ने प्रेस वार्ता में बताया कि इस वर्ष 1502 यूनिट रक्त संग्रह का महत्वाकांक्षी लक्ष्य रखा गया है। इस ‘महायज्ञ’ को सफल बनाने के लिए मंडली के 800 से अधिक सक्रिय सदस्य जुटे हुए हैं। शिविर सुबह 8 बजे से शाम 7 बजे तक चलेगा।

​विशेष आकर्षण:

रक्तदान के साथ-साथ यहाँ आध्यात्मिक सेवा का भी संगम दिखेगा। कार्यक्रम के दौरान लगभग 2500 श्रद्धालुओं के बीच बाबा का महाप्रसाद वितरित किया जाएगा। प्रेस वार्ता में मंडली सचिव उज्जवल घोष, अध्यक्ष राजेश चांचरा, उपाध्यक्ष पंकज कुमार रामा, मिलन कांति सांतरा, मंटू सिंह मोदक, गौरंगो धर, मानिक गोराई, आयुष्मान गर्ग और बीबी लाल पाल सहित कई गणमान्य सदस्य उपस्थित रहे।

http://Adityapur Fire Incident: आदित्यपुर: मंगलम सिटी के पास उपद्रवियों का तांडव, कचरा चुनकर गुजर-बसर करने वाले परिवार का आशियाना जलाया

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *