Adityapur Brahmarshi Vikas Manch Parshuram Jayanti: ब्रह्मर्षि विकास मंच ने मनाया भगवान परशुराम का जन्मोत्सव

Adityapur: श्री ब्रह्मर्षि विकास मंच, सरायकेला खरसावां द्वारा मंगलवार की शाम को आदित्यपुर के डब्ल्यू टाईप स्थित नेताजी सुभाष पार्क में भगवान परशुराम जन्मोत्सव बड़े ही आदर के साथ मनाया गया, जिसकी अध्यक्षता जिलाध्यक्ष राजीव मोहन सिंह ने की.

विज्ञापन

कार्यक्रम की शुरुआत भगवान परशुराम की तस्वीर पर माल्यार्पण व दीप प्रज्जवलित कर किया गया. इस मौके पर वक्ताओं ने परशुराम के व्यक्तित्व व उनके जयंती के बारे में विस्तार से प्रकाश डाला और अपने जीवन में उनके आर्दशों को आत्मसात करने का संकल्प लेने की बात कही. संचालन पूर्व अध्यक्ष श्रीराम ठाकुर ने किया. इस मौके पर मुख्य रूप से भोगेंद्रनाथ झा, अवधेश्वर ठाकुर, सतीश शर्मा, सुधीर कुमार, सुशील चौधरी, आदित्य तिवारी, कृष्ण गोपाल पिंटु मुरारी सिंह, राजेश तिवारी, सुशील मिश्रा, श्याम ज्ञान शाही, आनंद किशोर सिंह, मुन्ना सिंह, रवींद्र कुमार सिंह, विनय तिवारी, अरूण राय, अंजन सिंह, लव नारायण राय, अर्जुन शाही, शंभूनाथ, सुबोध कुमार सिंह, राकेश सिंह, मनोज ठाकुर, चंद्रमा पांडेय आदि समाज के लोग उपस्थित थे.

आतंकी हमले में मारे गये लोगों को दी गई श्रद्धांजलि

कार्यक्रम के पश्चात जम्मू व कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले में मारे गये निर्दोष 26 पर्यटकों की बाद में मोमबत्ती जलाकर श्रद्धांजलि अर्पित किया गया. साथ ही भारत सरकार से आतंकियों व साजिश रचने वालों के खिलाफ मुंहतोड़ जबाव देने की मांग की गई.

Adityapur Mayor welcomed:आदित्यपुर नगर निगम: ढाई वर्षों से लंबित योजनाओं की होगी उच्च स्तरीय जांच – मेयर संजय सरदार, ढाई साल से रुके विकास कार्यों को मिलेगी रफ्तार; भाजपा कार्यालय में नवनिर्वाचित मेयर का भव्य स्वागत