Adityapur bridge suicide: आदित्यपुर से सटे बिष्टुपुर खरकई पुल से कूदा व्यक्ति, चट्टान से टकराकर मौत

 Adityapur: आदित्यपुर से सटे बिष्टुपुर क्षेत्र खरकई पुल से कूदकर पर परसुडीह निवासी व्यक्ति ने आत्महत्या कर ली है। पुल के नीचे पानी नहीं होने के चलते चट्टान से टकरा कर उसकी मौके पर मौत हो गई।

मृतक की पहचान पर परसुडीह निवासी सुरेश गुप्ता के रूप में की गई है। जो सुबह तकरीबन 9 बजे के आसपास बिष्टुपुर से होते हुए खरकई पुल पहुंचा। जहां पहले अपनी स्कूटी (JH05W 3218) खड़ा किया बाद में स्कूटी पर ही मोबाइल फोन छोड़ दिया और रेलिंग को पार करते हुए नीचे छलांग लगा दी। पुल से होकर गुजर रहे लोगों ने व्यक्ति को छलांग लगाते देखा जिसके बाद वहां अफरा-तफरी मच गई। इधर घटना की जानकारी मिलने पर स्थानीय आदित्यपुर और बिष्टुपुर पुलिस भी मौके पर पहुंची है और थाना क्षेत्र का पता लगाने में जुटी है.
मोबाइल फोन पर बेटी के कॉल से हुई पहचान
बताया जाता है कि घटना के कुछ देर बाद ही मृतक के मोबाइल फोन पर बेटी ने कॉल किया। जिसे स्थानीय लोगों द्वारा रिसीव करने के बाद घटना की जानकारी दी गई। इधर मामले की जानकारी होने के बाद मृतक परसुडीह की निवासी सुरेश गुप्ता के परिजन मौके पर पहुंचे हैं ।वही पुल के नीचे से शव निकाले जाने की भी तैयारियां की जा रही है।
वार्ड 17

Adityapur News Ward17: आदित्यपुर नगर निगम: वार्ड 17 में बिरेंद्र यादव ने झोंकी ताकत, सहपाठियों और मातृशक्ति ने संभाला मोर्चा ​‘साइकिल पंप’ संग घर-घर दस्तक; कचरा, नाली और पानी की समस्या के समाधान का दिया ठोस रोडमैप