Adityapur Champai Soren Abahar Yatra postponed: भगवान बिरसा मुंडा के वंशज मंगल मुंडा के निधन पर भाजपाइयों में शोक, तत्काल स्थगित की गई चंपाई सोरेन की आभार यात्रा

Adityapur:भगवान बिरसा मुंडा के वंशज सड़क दुर्घटना में घायल मंगल मुंडा का इलाज के दौरान रांची के रिम्स में गुरुवार देर रात निधन हो गया है। मंगल मुंडा के निधन से सरायकेला -खरसावां भाजपा परिवार ने शोक जाहिर किया है  इसके साथ ही शुक्रवार को नवनिर्वाचित विधायक चंपई सोरेन के आभार यात्रा को तत्काल स्थगित किया गया है।

सरायकेला- खरसावां जिला भाजपा परिवार ने मंगल मुंडा  निधन पर शोक जताते हुए कांड्रा मोड़ से लेकर आदित्यपुर आरआईटी मंडल में प्रस्तावित आभार यात्रा अगले आदेश तक स्थगित किया गया है। भाजपा आदित्यपुर मंडल द्वारा मंगल मुंडा के निधन पर शुक्रवार शाम 4 बजे आदित्यपुर नोवांता होटल में शोक सभा आयोजित की गई है।

वार्ड 17

Adityapur News Ward17 : वार्ड 17 में विकास की हुंकार: प्रत्याशी बिरेंद्र यादव के समर्थन में उतरे KMPM के पूर्व छात्र, घर-घर जाकर मांगा आशीर्वाद, 20 वर्षों की अनवरत जनसेवा और उपलब्धियों के दम पर मतदाताओं के बीच बनाई मजबूत पैठ