Adityapur Chirag Paswan Fan’s Club: चिराग पासवान फैंस क्लब का गठन, सामाजिक कार्यों को आगे बढ़ाना उद्देश्य

Adityapur: आदित्यपुर पीएचईडी कॉलोनी में रविवार को मनोज पासवान के नेतृत्व में युवाओं की बैठक आयोजित की गई ।जिसमें केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान के जनहित से जुड़े कार्यों को आगे बढ़ाने के उद्देश्य से चिराग पासवान फैंस क्लब का गठन किया गया।
ये भी पढे: Adityapur LJP workers happiness: चिराग पासवान के कैबिनेट मंत्री बनने पर लोजपा प्रदेश सचिव ने लड्डू बाँट किया खुशी का इजहार
आदित्यपुर में बैठक करते चिराग पासवान फैंस क्लब के सदस्य
चिराग पासवान फैंस क्लब गठन का मुख्य उद्देश्य सामाजिक कार्यों को आगे बढ़कर आम जनों की सेवा करना है।मनोज पासवान ने बताया कि जल्द ही पूरे झारखंड राज्य स्तर पर सभी जिलों में फैंस क्लब का गठन किया जाएगा। जिसके रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया जल्द प्रारंभ होगी। इन्होंने बताया कि आदित्यपुर जयप्रकाश उद्यान में आगामी दिनों में भव्य कार्यक्रम आयोजित कर बड़ी संख्या में नए सदस्यों को जोड़ा जाएगा. इस मौके पर मुख्य रूप से दया शंकर मिश्रा, अनिल पासवान, अविनाश कुमार, सुनील पासवान, संजय सिंह, मृत्युंजय यादव, विशाल दास, विशाल साहू, आफताब खान, सतीश कुमार, कुंदन थापा , संतोष पासवान, कृष्णा गुप्ता , सोमनाथ दास, आलोक कुमार मिश्रा , गोपी दास, सदस्य गण उपस्थित रहे l

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *