Adityapur Congress Pradesh Adhyaksh Samvaad: कांग्रेस को कांग्रेस से खतरा भाजपा से नहीं: केशव महतो कमलेश, चंपाई को हर हाल में है हारना: बालमुचू, कांग्रेस संवाद कार्यक्रम में बनी चुनावी रणनीति

Adityapur: कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष केशव महतो कमलेश अपने दौरे के तहत सरायकेला जिले के आदित्यपुर औद्योगिक क्षेत्र स्थित एसिया भवन में आयोजित संवाद कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचे जहां केशव महतो कमलेश ने कार्यकर्ताओं को एक जुटता के साथ विधानसभा चुनाव की तैयारी करने का आह्वान किया।

ये भी पढे: आदित्यपुर: अंग्रेज और गोडसे के नीति पर चल रही केंद्र सरकार,नफरत छोड़ो भारत जोड़ो नारे को बुलंद कर रही कांग्रेस: राजेश ठाकुर

प्रदेश अध्यक्ष के साथ जिला अध्यक्ष अंबुज कुमार

प्रदेश अध्यक्ष केशव महतो कमलेश ने कहा कि कांग्रेस भले कमजोर हुई है लेकिन महागठबंधन में हमारी भूमिका सक्रिय है।कांग्रेस में गुटबाजी को खत्म करना है।कांग्रेस पार्टी को भाजपा से नहीं बल्कि कांग्रेस से ही खतरा है। कार्यकर्ता एकजुट रहकर विधानसभा चुनाव में महागठबंधन द्वारा तय प्रत्याशी को जीताने का काम करें।प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि आज कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ता गांव देहात छोड़ चुके हैं जिसका खामियाजा भी भुगतान पड़ता है। संगठन को मजबूत करना प्राथमिकता है। विधानसभा चुनाव में चुनाव की तैयारी के संबंध में प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि सभी 81 सीटों पर हमारी तैयारी है लेकिन महा गठबंधन दल की बैठक में कांग्रेस के खाते में कितनी सीटे आएंगे यह तय होगा।

चंपई को हर हाल में है हराना

संवाद कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पूर्व राज्यसभा सांसद प्रदीप कुमार बालमुचु ने कहा भाजपा में शामिल होकर पूर्व मुख्यमंत्री और सरायकेला के विधायक चंपई सोरेन ने महागठबंधन दल के नेता और वोटरों के साथ धोखेबाजी की है। इस विधानसभा चुनाव में किसी भी हाल में भाजपा और चंपाई सोरेन को जीतने नहीं देना है।

मंच छोड़ कार्यकर्ताओं के बीच बैठे प्रदेश अध्यक्ष

संवाद कार्यक्रम में शिरकत करने पहुंचे प्रदेश अध्यक्ष केशव महतो कमलेश मंच के बजाय कार्यकर्ताओं के बीच बैठे जो चर्चा का विषय बना। केशव महतो कमलेश ने कार्यकर्ताओं से अपील की वे कांग्रेस पार्टी के सिद्धांतों को जन जन तक पहुंचावे कार्यक्रम में कोऑर्डिनेटर रमा खालको, पूर्व विधायक जेपी पटेल ,महासचिव अजय सिंह, सरायकेला जिला प्रभारी संजीव श्रीवास्तव, जिलाध्यक्ष अंबुज कुमार, सचिव सुरेश धारी, खरसावां विधानसभा प्रभारी राकेश तिवारी, यूथ कांग्रेस अध्यक्ष पीके मिश्रा, अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ अध्यक्ष अजमल बल्कि, महिला कांग्रेस अध्यक्ष वैजयंती बारी आदि पदाधिकारी कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

वार्ड 17

Adityapur News Ward17: आदित्यपुर नगर निगम: वार्ड 17 में बिरेंद्र यादव ने झोंकी ताकत, सहपाठियों और मातृशक्ति ने संभाला मोर्चा ​‘साइकिल पंप’ संग घर-घर दस्तक; कचरा, नाली और पानी की समस्या के समाधान का दिया ठोस रोडमैप