Adityapur Crime News: पेट्रोल पंप पर असामाजिक तत्वों का तांडव, पंप कर्मी को जमकर पीटा, ऑफिस में घुसकर की तोड़फोड़ सीसीटीवी में कैद हुई तोड़फोड़ की लाइव तस्वीरें

Adityapur: आदित्यपुर थाना क्षेत्र में रविवार की शाम पान दुकान चौक स्थित आशियाना पेट्रोल पंप पर असामाजिक तत्वों ने जमकर उत्पात मचाया। मामूली विवाद से शुरू हुई इस घटना ने देखते ही देखते हिंसक रूप ले लिया, जिसमें पेट्रोल पंप के कार्यालय में तोड़फोड़ की गई और एक कर्मचारी को बेरहमी से पीटा गया।

Adityapur Car Crash: आदित्यपुर में दो कारों के बीच भीषण भिड़ंत, स्थानीय लोगों ने खदेड़कर पकड़ा फरार चालक

​देरी होने पर भड़के बाइक सवार

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, विवाद की शुरुआत उस समय हुई जब दो बाइकों पर सवार दो युवक एक महिला के साथ पेट्रोल भरवाने पहुंचे थे। बताया जा रहा है कि पेट्रोल देने में कुछ मिनटों का विलंब हुआ, जिससे नाराज होकर युवक पंप कर्मी से उलझ गए। देखते ही देखते बात गाली-गलौज तक पहुंच गई।

​साथियों को बुलाकर किया जानलेवा हमला

विवाद बढ़ने पर युवकों ने फोन कर अपने अन्य साथियों को बुला लिया। कुछ ही देर में बाहर से आए दबंगों ने पंप परिसर में घुसकर हंगामा शुरू कर दिया। हमलावरों ने पंप कर्मी विशाल मुखी को निशाना बनाते हुए उसकी जमकर पिटाई की, जिससे उसके हाथ और छाती में गंभीर चोटें आई हैं। खुद को बचाने के लिए विशाल किसी तरह पंप के ऑफिस में घुस गए, लेकिन हमलावरों का गुस्सा शांत नहीं हुआ। एक युवक ने लात मारकर ऑफिस के कांच के दरवाजे को चकनाचूर कर दिया।

​पुलिस जांच में जुटी

घटना की सूचना मिलते ही आदित्यपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को संभाला। पुलिस ने पंप में लगे सीसीटीवी फुटेज को अपने कब्जे में ले लिया है, जिसमें पूरी वारदात और हमलावरों के चेहरे साफ नजर आ रहे हैं। थाना प्रभारी का कहना है कि फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान की जा रही है और जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

http://Adityapur Dead body found: रेलवे ट्रैक के पास मिला अज्ञात शव, पुलिस जांच में जुटी, लोगों ने जताया मर्डर का शक।