Adityapur Dead body found: रेलवे ट्रैक के पास मिला अज्ञात शव, पुलिस जांच में जुटी, लोगों ने जताया मर्डर का शक।

आदित्यपुर : औद्योगिक क्षेत्र आदित्यपुर के विद्युत नगर स्थित रेलवे लाइन के समीप रविवार सुबह एक अज्ञात व्यक्ति का शव मिलने से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। रविवार सुबह करीब 11:00 बजे जब स्थानीय लोगों ने रेलवे ट्रैक के पास लहूलुहान अवस्था में शव को देखा, तो तुरंत इसकी सूचना आदित्यपुर थाना पुलिस को दी।

Tata-Kandra Road accident:आदित्यपुर में बेकाबू ट्रेलर ने मचाई तबाही, स्कूटी और बुलेट को रौंदा, शिक्षक समेत चाचा-भतीजे की दर्दनाक मौत
​घटना की गंभीरता को देखते हुए आदित्यपुर थाना प्रभारी इंस्पेक्टर विनोद तिर्की अपनी टीम के साथ तुरंत मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर मामले की छानबीन शुरू कर दी है। शुरुआती जानकारी के अनुसार, मृतक ने काले रंग का लोअर और चेक शर्ट पहन रखा है। शव की स्थिति को देखकर स्थानीय लोगों द्वारा हत्या की आशंका जताई जा रही है, क्योंकि शरीर पर खून के निशान मिले हैं।

​फिलहाल पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। खबर लिखे जाने तक मृतक की पहचान नहीं हो पाई थी। पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है. थाना प्रभारी ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों का खुलासा हो पाएगा।

http://Tata-Kandra Road accident:आदित्यपुर में बेकाबू ट्रेलर ने मचाई तबाही, स्कूटी और बुलेट को रौंदा, शिक्षक समेत चाचा-भतीजे की दर्दनाक मौत