Adityapur Election Bjp: आदित्यपुर नगर निगम चुनाव: भाजपा ने किया संजय सरदार का समर्थन, अरुण सिंह और अर्जुन मुंडा ने भरा जोश

आदित्यपुर नगर निगम चुनाव

आदित्यपुर: स्थानीय होटल मधुबन में आदित्यपुर नगर निगम चुनाव को लेकर एक महत्वपूर्ण विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया। इस बैठक में दुनिया की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी, भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय महामंत्री व राज्यसभा सांसद अरुण सिंह एवं झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री व पूर्व केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा मुख्य रूप से उपस्थित हुए। दोनों नेताओं ने वरिष्ठ नागरिकों के साथ संवाद करते हुए आदित्यपुर के भविष्य और विकास की रूपरेखा साझा की।

Adityapur Ward 2: आदित्यपुर नगर निगम चुनाव: वार्ड 2 में सुप्रिया महतो का तूफानी जनसंपर्क, ‘ईमानदारी और सेवा’ बना चुनावी मुद्दा ​पूर्व पार्षद अभिजीत महतो के नेतृत्व में सुप्रिया महतो ने झोंकी ताकत

आदित्यपुर नगर निगम चुनाव
​दलीय और गैर-दलीय चुनाव का अंतर

​सभा को संबोधित करते हुए नेताओं ने स्पष्ट किया कि वर्तमान सरकार यह चुनाव दलीय आधार पर नहीं करा रही है, जबकि रघुवर दास की सरकार ने इसे दलीय आधार पर कराया था। उन्होंने जनता को इस विषय की गंभीरता समझने पर जोर दिया और कहा कि स्थानीय विकास के लिए सही नेतृत्व का चुनाव करना अनिवार्य है।

​भाजपा का समर्थन: संजय सरदार, बाल्टी छाप (क्रमांक 9)

​अरुण सिंह और अर्जुन मुंडा ने औपचारिक रूप से घोषणा की कि भारतीय जनता पार्टी संजय सरदार को अपना पूर्ण समर्थन देती है। उनका चुनाव चिन्ह ‘बाल्टी छाप’ है और वह क्रमांक संख्या 9 पर हैं। नेताओं ने शांति, शुद्ध पेयजल और बुनियादी ढांचे के विकास के लिए 23 तारीख को मतदान के दिन संजय सरदार को ऐतिहासिक मतों से विजयी बनाने की अपील की।

​विकास के मुद्दों पर चर्चा

​अर्जुन मुंडा ने अपने कार्यकाल के दौरान बनाए गए ‘सिक्स लेन’ रोड का जिक्र करते हुए चिंता जताई कि वर्तमान में इंडस्ट्रियल एरिया की स्थिति ठीक नहीं है। उन्होंने कहा कि आदित्यपुर के समग्र उत्थान के लिए भाजपा समर्थित उम्मीदवार का जीतना जरूरी है।

​बैठक में उपस्थित गणमान्य व्यक्ति

​इस कार्यक्रम में शहर के कई प्रबुद्ध नागरिकों ने अपनी समस्याएं रखीं। बैठक में मुख्य रूप से:
* ​ए.के. श्रीवास्तव (जिलाध्यक्ष)
* ​हरे कृष्णा प्रधान
* ​कर्नल आर.पी. सिंह
* ​शंभूनाथ सिंह (क्षत्रिय महासभा अध्यक्ष)
* ​सरजू पासवान
* ​प्रदीप वर्मा (राज्यसभा सांसद)
* ​नगीना बाबू, आर.के. सिंह, विजय शंकर मिश्रा
* ​हरे राम दुबे, रूपेश कतरियार सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित थे।

http://Adityapur BJP supported candidate: आदित्यपुर नगर निगम चुनाव: भाजपा समर्थित प्रत्याशी संजय सरदार का तूफानी जनसंपर्क, 17 बिंदुओं के संकल्प पत्र से जीत का दावा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *