Adityapur Encroachment drive: आदित्यपुर थाना रोड में 8 साल बाद चला बुलडोजर, छलका दुकानदारों दर्द, वेंडिंग जोन नहीं बनने से अतिक्रमण को मिला बल

Adityapur: आदित्यपुर नगर निगम, यातायात थाना एवं आदित्यपुर थाना के सहयोग से पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत गुरुवार को अतिक्रमण हटाओ अभियान की शुरुआत की गई।

आदित्यपुर थाना रोड उप स्वास्थ्य केंद्र के पास सड़क किनारे अवैध तरीके से बने कच्चे झोपड़ी नुमा दुकानों पर बुलडोजर चलाया गया। जिससे दुकानदारों का दर्द छलक उठा। अतिक्रमण हटाओ अभियान का नेतृत्व आदित्यपुर नगर निगम की उपनगर आयुक्त पारुल सिंह के द्वारा किया गया। मौके पर दंडाधिकारी के रूप में गम्हरिया आंचल निरीक्षक प्रमोद सिंह, यातायात प्रभारी राजेश कुमार, आदित्यपुर थाना प्रभारी राजीव कुमार, नगर निगम के अधिकारी रवि भारती, देवाशीष प्रधान ,बाजार मास्टर मनोज पासवान मौजूद थे। नगर निगम द्वारा बीते 2 दिसंबर को माइकिंग के जरिए अतिक्रमण हटाने का निर्देश दुकानदारों को दिया गया था। जिसके बाद यह अभियान चलाया गया। इधर अभियान चलने से दुकानदारों में हड़कंप मच गया।

कोई 19 साल तो कोई 15 साल से लगा रहा था दुकान

आदित्यपुर थाना रोड समेत आसपास क्षेत्र में अतिक्रमण हटाओ अभियान के दौरान बुलडोजर चलने से दुकानदारों के समक्ष बेरोजगारी की समस्या उत्पन्न हो गई है। थाना रोड में दुकान लगाने वाले विजय कुमार ने बताया कि वह बीते 19 सालों से थाना रोड में अपनी दुकान लगा रहे थे ।हालांकि नगर निगम द्वारा पूर्व में सूचना दी गई थी लेकिन दुकान हटाने से अब उनके समक्ष बेरोजगारी है।

नगर निगम की वेंडिंग जोन योजना अधर में अतिक्रमण को मिला बाल

आदित्यपुर नगर निगम कार्यालय द्वारा वर्षों पूर्व दिन्दली बाजार से सटे दुर्गा मंदिर के पास पूर्व वेंडिंग जोन चिन्हित कर वहां रोजाना अस्थाई दुकान लगाने की योजना बनाई गई थी। लेकिन उक्त स्थल पर जलापूर्ति के लिए पानी टंकी का निर्माण कर दिया गया। जिससे यह योजना अधर में लटक गई ।इसी के चलते दुकानदारों को स्थान नहीं मिला और सड़कों पर उन्होंने अवैध अतिक्रमण कर लिया।

Share करें

✓ Link copy हो गया!
पूर्वी सिंहभूम पुलिस

पूर्वी सिंहभूम पुलिस को मिली मजबूती, 40 नए पेट्रोलिंग वाहनों को दिखाई गई हरी झंडी आधुनिक संसाधनों से लैस होगी पुलिसिंग व्यवस्था, थाना क्षेत्रों में गश्त और कानून-व्यवस्था की निगरानी होगी और प्रभावी

सरायकेला पुलिस की कार्रवाई

सरायकेला पुलिस की बड़ी कार्रवाई, छापेमारी में भारी मात्रा में सिगरेट व नकदी बरामद थाना प्रभारी विनय कुमार सिंह की अगुवाई में टीम ने 24 घंटे के भीतर आरोपी को दबोचा, प्रतिबंधित सामग्री के कारोबार पर कसा शिकंजा