Close Menu
  • Live Update
  • Districts
    • Adityapur
    • Chaibasa
    • Chakradharpur
    • East Singhbhum
    • Seraikela-Kharsawan
    • West Singhbhum
  • India
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Orissa
  • Jamshedpur
  • Sports
Facebook X (Twitter) Instagram
The News24 LiveThe News24 Live
Facebook X (Twitter) Instagram
  • Home
  • State
    • Bihar
    • Jharkhand
    • Orissa
  • Local
    • Chaibasa
    • Chakradharpur
    • Jagnnathpur
    • Jamshedpur
    • Kharswan
    • Novamundi
    • Seraikela-Kharsawan
    • Adityapur
    • Chandil
  • India
  • Politics
  • Business
  • Election
  • Entertainment
  • Sports
  • Special Report
The News24 LiveThe News24 Live
  • Live Update
  • Districts
  • India
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Orissa
  • Jamshedpur
  • Sports
Home - Adityapur - Adityapur Engineering expo indomac:आदित्यपुर ऑटो क्लस्टर में इंजिनियरींग एक्सपो की शुरुआत, 700 करोड़ से अधिक व्यवसाय का अनुमान
Adityapur

Adityapur Engineering expo indomac:आदित्यपुर ऑटो क्लस्टर में इंजिनियरींग एक्सपो की शुरुआत, 700 करोड़ से अधिक व्यवसाय का अनुमान

By The News24 Live06/02/2025Updated:06/02/2025No Comments3 Mins Read
Share Facebook Twitter WhatsApp Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram Threads
IMG 20250206 143715
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Telegram WhatsApp Threads
img 20250206 1300178908742895942135138

Adityapur:आदित्यपुर ऑटो क्लस्टर स्थित इंडोमैक बिजनेस सौल्युशन्स द्वारा आदित्यपुर ऑटो क्लस्टर एवं एसिया के सहयोग से आयोजित तीन दिवसीय 6 से 8 फरवरी तक बी 2 बी इंडस्ट्रीयल मशीनरी एंड इंजिनियरींग एक्सपो इंडोमैक का शुभारम्भ किया गया।

screenshot 20250124 213620 wordpress4971798533829175789

मुख्य अतिथि सरायकेला खरसावाँ के उपायुक्त रवि शंकर शुक्ला, आदित्यपुर ऑटो क्लस्टर के प्रबंध निदेशक एस एन ठाकुर, एसिया के अध्यक्ष इंदर अग्रवाल द्वारा संयुक्त रूप से उक्त एक्सपो का उद्घाटन किया गया। अतिथियों के अलावा एसिया के अन्य मेम्बरों एवं  जाने-माने लोगों की उपस्थिति में उक्त एक्सपो के बारे में रवि शंकर शुक्ला ने कहा कि आदित्यपुर इडस्ट्रीयल एरिया देश का एक महत्तवपूर्ण एवं एशिया का सबसे बड़ा लघु उद्योग है जहाँ बड़ी संख्या में छोटे, मझौले एवं बड़े उद्योग स्थापित हैं और इस तरह के इंडस्ट्रीयल एक्सपो के आयोजन से देश-विदेश में इंडस्ट्री के क्षेत्र में नवीनतम बदलाव एवं नये-नये तकनीक से यहां के उद्योगपति रूबरू होंगे एवं टेक्नीकल जानकारी से एक दूसरे से अवगत होंगे। एस एन ठाकुर एवं श्री इंदर अग्रवाल ने संयुक्त रूप से कहा कि इंडोमैक एक्सपो का आयोजन पिछले कई वर्षों से हम सभी के सहयोग से होता आ रहा है और इस तरह के आयोजन की समय-समय पर और अधिक आयोजन की आवश्यकता है और हम यथासंभव इस तरह के आयोजनकर्ताओं को हर संभव मदद करेंगे ताकि यहां के उद्योगों का और अधिक विकास हो सके एवं तकनीकी रूप से न केवल जमशेदपुर बल्कि झारखंड के सभी उद्योगपति इसका लाभ उठा सकें।

videocapture 20250206 1433236276577204306605107

videocapture 20250206 1435226816597971262740324

उक्त उद्घाटन के अवसर पर इंडएक्सपो के निदेशकों ने कहा कि इस एक्सपो में देशभर से करीब 20,000 विजिटरों के आने की संभावना है एवं करीब 700 करोड़ से भी अधिक के व्यवसाय की आशा है। यह एक्सपो शहर के सभी लघु एवं मध्यम उद्योगो के लिये अनेक अवसर प्रदान करेगा। इस इंडोमैक एक्सपो में विजिटर्स के रूप में मितुतोयो, साउथ एसिया, गेल गैस, कोयेके कटिंग और वेल्डिंग, जइस इंडिया, पेनासोनिक कलेक्ट, पाठक मशीन टुल्स, प्रकाश स्टील, पाठक  इंडस्ट्रीज़, मिशुमी इंडिया, एस्कॉर्ट् कुबोता, यस टेक्नों, एड़ी दुर्गा स्टील टाटा ब्लू स्कोप, सिएट टायर, मेगाथार्म, लेसर टेक्नोलॉजीज, सिंफोनी, ट्रूकट, प्रिसिशन जैसी कई अन्य कम्पनियों द्वारा अपने प्रोडक्ट्स को प्रदर्शित किया जा रहा है। उक्त एक्सपो में उपकरणो एवं अन्य उपकरणो के बारे में विस्तृत जानकारी तथा इन प्रोडक्ट्स को रूबरू देखने व समझने का मौका मिलेगा। यहां पर उन उपकरणों की बुकिंग पर डिस्काउंट भी दिया जायेगा, जिसका लाभ विजिटर्स एवं उद्योगपति उठा सकते है। जमशेदपुर एक औद्योगिक क्षेत्र के रूप में सारे देश में अपनी पहचान बना चुका है, एवं यहां पर मध्यम एवं बडे उद्योगो के लिये अपार संभावनाऐं है। इंडोमैक जमशेदपुर शहर की औद्योगिक जरूरतों को पूरा करने में एक महत्वपूर्ण कड़ी साबित होगा।  इंडस्ट्रीयल व इंजीनियरिंग एक्सपो में देश विदेश की 150 से भी अधिक नामी कंपनियां अपने प्रोडक्टस एवं सर्विसेस का प्रदर्शन करेगी। इस एक्सपों के आयोजन से जमशेदपुर शहर में एक जगह ही उद्योगों की आवश्यकता के लिए अनेक मशीने एवं टेक्नोलॉजी मिल सकेगी । इस एक्सपो में सभी विजिटर्स के लिये प्रवेश निःशुल्क रखी गयी है। एक्सपो को विजिट करने का समय 11 बजे से शाम 7 बजे तक का रहेगा। इन्डोमैक बिज़नेस सोलूशन्स द्वारा भारत के अन्य शहरों में भी इंडोमैक इंडस्ट्रियल एक्सपो का आयोजन किया जाने वाला है।

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Click to share on X (Opens in new window) X

Like this:

Like Loading...
#Adityapur #adityapur #आदित्यपुर सरायकेला adityapur adityapur news आदित्यपुर
Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Threads Copy Link
The News24 Live
  • Website

Journalist

Related Posts

Ramkrishna Forgings blood donation:रामकृष्णा फोर्जिंग्स प्लांट–7 में रिकॉर्ड 544 यूनिट रक्तदान,सिविल सर्जन ने की सराहना

14/12/2025

Adityapur Morning Star Annual Day: मॉर्निंग स्टार किड्स का रंगारंग वार्षिक उत्सव संपन्न, नन्हे कलाकारों ने मोह लिया मन

14/12/2025

Saraikela Elephant death: दलदल में फँसे बीमार हाथी की मौत, ग्रामीणों ने पूजा कर दी अंतिम विदाई; वन विभाग पर उठे गंभीर सवाल

14/12/2025

LATEST UPDATE

Ramkrishna Forgings blood donation:रामकृष्णा फोर्जिंग्स प्लांट–7 में रिकॉर्ड 544 यूनिट रक्तदान,सिविल सर्जन ने की सराहना

14/12/2025

Adityapur Morning Star Annual Day: मॉर्निंग स्टार किड्स का रंगारंग वार्षिक उत्सव संपन्न, नन्हे कलाकारों ने मोह लिया मन

14/12/2025

Saraikela Elephant death: दलदल में फँसे बीमार हाथी की मौत, ग्रामीणों ने पूजा कर दी अंतिम विदाई; वन विभाग पर उठे गंभीर सवाल

14/12/2025

सारंडा में नक्सल विरोधी अभियान के दौरान IED ब्लास्ट, कोबरा 209 का जवान घायल

14/12/2025

Adityapur police raid: आदित्यपुर में बाइक चोर गिरोह का भंडाफोड़, चोरी की 4 मोटरसाइकिल के साथ 2 शातिर चोर गिरफ्तार

14/12/2025

Saraikela Road accident: हाता-चाईबासा मुख्य मार्ग पर हादसा, हेलमेट बना ‘जीवन रक्षक’

14/12/2025

Adityapur Mayor post reservation: आदित्यपुर मेयर सीट: क्या 17 दिसंबर के बाद बदल जाएगा आरक्षण? हाईकोर्ट में सरकार को देना है जवाब झारखंड निकाय चुनाव: मेयर पद आरक्षण पर संशय बरकरार

14/12/2025

Adityapur School Cultural Program: आदित्यपुर: श्रीनाथ पब्लिक स्कूल के विंटर कार्निवल में पहुंचे बॉलीवुड अभिनेता राहुल रॉय

13/12/2025
© 2025 thenews24live.com. Designed by Launching Press.
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Adsense Policy

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

%d