Adityapur Gamharia thief gang:आदित्यपुर – गम्हरिया में शेड तोड़ चोरी करने वाला गिरोह सक्रिय, दुकानों को बना रहे निशाना, देखें CCTV VIDEO

गम्हरिया: आदित्यपुर समेत गम्हरिया थाना क्षेत्र में इन दिनों दुकानों के शेड तोड़कर  चोरी घटनाओं को अंजाम देने वाला गिरोह सक्रिय है. ताजा घटनाक्रमग म्हरिया थाना क्षेत्र के रामचंद्रपुर के समीप स्थित जगन्नाथ ट्रेडर्स नामक हार्डवेयर दुकान में बीते शनिवार की रात चोरों ने चोरी की वारदात को अंजाम देते गल्ले में रखे करीब 60 हजार रुपए नकद उड़ा लिया गया.

CCTV VIDEO
रविवार की सुबह जब दुकान संचालक प्रमोद कुमार अग्रवाल अपनी दुकान पहुंचे तो छत का एस्बेस्टस टूटा हुआ पाया। साथ ही, गल्ले में रखा 60 हजार रुपए भी ग़ायब पाया। तत्पश्चात उन्होंने इसकी सूचना गम्हरिया पुलिस को दी। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस द्वारा घटनास्थल का जायजा लिया गया। पुलिस दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे के फुटेज को भी खंगाल रही है l सीसीटीवी में दुकान के अंदर घुसा एक चोर भी  दिख रहा है जिसकी पहचान करने में पुलिस जुट गई है। सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। दुकान के गल्ले से निकाला गया खुदरा सिक्का भी एक कोने में गिरा हुआ मिला है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *