Adityapur Holi Milan:एमआइजी टॉवर मैदान में होली मिलन समारोह आज, तैयारी पूरी

 

आदित्यपुर में हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी आदित्यपुर दो एमआइजी स्थित सार्वजनिक काली पूजा कमेटी के तत्वावधान में होली मिलन समारोह आज शनिवार को शाम 7 बजे से रात 10 बजे तक एमआइटी टॉवर मैदान में आयोजित किया गया है जिसकी सभी तैयारी पूरी कर ली गई है. 

 

 

इस समारोह में बक्सर (बिहार) के लोक गायक मनीष ठाकुर एवं टीम तथा स्थानीय कलाकार मथुरा यादव ढोल व झाल के साथ फगुआ गीतों पर कॉलोनीवासियों को झुमायेंगे. यह जानकारी एमआइजी काली पूजा कमेटी के अध्यक्ष व भाजपा नेता शैलेन्द्र कुमार सिंह ने आज आदित्यपुर स्थित अपने आवास दी. उन्होंने बताया कि लोकसभा चुनाव के मद्देनजर आदर्श आचार संहिता का पालन करते हुए एसडीएम के आदेश से सारा कार्यक्रम का आयोजन किया जायेगा. इसमें मुख्य अतिथि के रूप में केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा, जमशेदपुर के सांसद विद्युत वरण महतो, चाईबासा सांसद गीता कोड़ा समेत कई गणमान्य व्यक्ति को आमंत्रित किया गया है. इस मौके पर होली के पुआ पकवान की भी व्यवस्था हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *