आदित्यपुर: आदित्यपुर ऑटो क्लस्टर में चार दिवसीय ‘इंडोमैक – बीटूबी इंडस्ट्रियल मशीनरी एंड इंजीनियरिंग एक्सपो 2026’ का भव्य आयोजन किया जा रहा है। इस प्रदर्शनी में जसिक टेक्नोलॉजी इंडिया के स्टॉल पर औद्योगिक क्षेत्र में आधुनिक वेल्डिंग मशीनों की मांग तेजी से बढ़ रही है।

जापानी तकनीक और 5 साल की बेमिसाल वारंटी
जसिक टेक्नोलॉजी द्वारा प्रदर्शित वेल्डिंग मशीनें जापानी एडवांस टेक्नोलॉजी पर आधारित हैं। कंपनी का दावा है कि ये मशीनें विशेष रूप से भारतीय औद्योगिक परिस्थितियों को ध्यान में रखकर डिजाइन की गई हैं। इस एक्सपो का मुख्य आकर्षण कंपनी द्वारा दी जा रही 5 साल की वारंटी है। अधिकारियों के मुताबिक, भारत में वेल्डिंग मशीन सेगमेंट में पहली बार इतनी लंबी वारंटी दी जा रही है, जिसका उद्देश्य ग्राहकों के ‘आफ्टर सेल्स’ और ‘रिपेयरिंग कॉस्ट’ को शून्य करना है।
औद्योगिक इकाइयों के लिए गेम चेंजर
प्रदर्शनी के दौरान मौजूद सिंहभूम इंडस्ट्रीज एसोसिएशन (SIA) के कोषाध्यक्ष आशीष कुमार घोष ने कहा कि ये मशीनें औद्योगिक इकाइयों के लिए बेहतरीन साबित हो रही हैं। कम लागत में उच्च गुणवत्ता वाले परिणाम देने के कारण छोटे और बड़े दोनों प्रकार के उद्योगों के लिए यह एक किफायती विकल्प है। जसिक टेक्नोलॉजी के विभिन्न मॉडल्स अपनी पोर्टेबिलिटी और एनर्जी एफिशिएंसी के लिए सराहे जा रहे हैं। एक्सपो में आए विजिटर्स और उद्यमियों के बीच इन मशीनों की एडवांस टेक्नोलॉजी और लंबे समय तक चलने वाले भरोसे को लेकर काफी उत्साह देखा जा रहा है।








