Adityapur Jmm Meeting: चुनावी मोड में झामुमो, चंपाई के विकल्प की तलाश शुरू, झामुमो नेता ने भाजपा को लेकर कही दी यह बड़ी बात VIDEO

Adityapur:झारखंड मुक्ति मोर्चा सरायकेला जिला कमेटी विधानसभा चुनाव की तैयारी को लेकर रेस हो चुकी है. जिला कमेटी गठन के बाद नगर कमेटी गठन के साथ कार्यकर्ताओं को एकजुट कर मजबूत करने के दिशा में प्रयास किया जा रहा है. इसी कड़ी में रविवार को झामुमो आदित्यपुर नगर कमेटी की बैठक आयोजित की गई।

ये भी पढ़े:-ADITYAPUR JMM Meeting: जेएमएम आदित्यपुर नगर कमेटी का कार्यकर्ता सम्मेलन 29 को, नई कमेटी का होगा विस्तार, झामुमो बूथ से जिला कमेटी तक मजबूत: गणेश – शुभेंदु

झामुमो की बैठक में उपस्थित नेता गण
मोहन कर्मकार ,झामुमो नेता

आदित्यपुर ऑटो क्लस्टर स्थित आईटी बिल्डिंग में रविवार को झारखंड मुक्ति मोर्चा आदित्यपुर नगर कमेटी की बैठक आयोजित की गई। जिसमें पर्यवेक्षक के रूप में झामुमो नेता मोहन कर्मकार, राजू गरी शामिल हुए. इस दौरान झामुमो नेता मोहन कर्मकार ने भाजपा पर जमकर हमला बोला। भाजपा के वरीय नेताओं द्वारा झामुमो को “जमकर मलाई मारो” पार्टी कहे जाने पर कड़ी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि भाजपा का मतलब भी “भारत जलाओ पार्टी” है। बैठक में जिला अध्यक्ष डॉ शुभेन्दु महतो, केंद्रीय सदस्य गणेश चौधरी, उपाध्यक्ष पवित्र बर्मन उर्फ गोरा दा, उपाध्यक्ष अमृत महतो, युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष भगलु सोरेन उर्फ डब्बा सोरेन। वीरेंद्र प्रधान, रुद्र प्रताप महतो, गुरुचरण मुखी, गोपाल महतो, रामदास टुडू ,बिरेंदर गुप्ता, अजीत प्रधान, कोषाध्यक्ष मनोहर कर्मकार आदि पार्टी के पदाधिकारी एवं बड़ी संख्या में महिला-पुरुष कार्यकर्ता उपस्थित थे. इस मौके पर सम्मेलन में मौजूद कार्यकर्ताओं को एकजुट रहकर चुनाव में झामुमो को बढ़त दिलाने संबंधित निर्देश दिए गए.

युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष डब्बा सोरेन का स्वागत करते पार्टी कार्यकर्ता

चंपाई के खिलाफ पार्टी प्रत्याशी की खोज तेज

कोल्हान टाइगर पूर्व मुख्यमंत्री चपाई सोरेन को चुनाव में कड़ी टक्कर देने झामुमो प्रत्याशी की खोजबीन कर रहा है। जिसमें चंपाई सोरेन के रिश्तेदार भगलु सोरेन उर्फ डब्बा सोरेन को लेकर लॉबिंग तेज की गई है। हालांकि इस पर निर्णय केंद्रीय कमेटी को लेना है। कयास लगाए जा रहे हैं की पार्टी चंपाई को टक्कर देने भगलु पर दाव लगा सकती है।

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *