Adityapur Mall opening: आदित्यपुर शेरे-पंजाब चौक में खुला मिडिल क्लास फैमिली मॉल स्टाइल बाजार

Adityapur: आदित्यपुर शेरे पंजाब चौक स्थित सतपथी बिल्डिंग में मिडिल क्लास फैमिली का मॉल स्टाइल बाजार शुक्रवार को आम लोगों के लिए खोल दिया गया ,भव्य मॉल का उद्घाटन अक्षेस के पूर्व सदस्य स्वर्गीय के सुदर्शन सतपथी की धर्मपत्नी शांतिलता सतपथी ने फीता काटकर किया।
ये भी पढ़े:बिष्टुपुर के पी एम मॉल में “द जूस हट” आउटलेट का पुरेंद्र नारायण सिंह ने किया उद्घाटन
स्टोर मैनेजर किशोर खबास ने बताया कि स्टाइल बाजार फैमिली मॉल में मिडिल क्लास फैमिली को ध्यान में रखकर कपड़े ,एसेसरीज आदि वाजिद दर पर उपलब्ध है. इसके अलावा मॉल में बच्चों एवं महिलाओं के लिए परिधान भी उपलब्ध है. देशभर में इस मॉल के 165 ब्रांच हैं,  झारखंड में मॉल का 10 वा जमशेदपुर का पहला ब्रांच है. उद्घाटन के मौके पर ग्राहकों को आकर्षक ऑफऱ दिए जा रहे हैं। इस मौके पर रंजीत सतपथी ,राजेंद्र सतपथी राजेश सतपथी, अधिवक्ता ओम प्रकाश,रामगोविंद मिश्रा समेत आदित्यपुर के कई गणमान्य लोग मौजूद थे.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *