Adityapur Municipal Election: Ward 23: आदित्यपुर नगर निगम: वार्ड 23 से प्रत्याशी अवधेश सिंह ने खोला चुनावी कार्यालय, जारी किया ‘विकास संकल्प पत्र’

आदित्यपुर: नगर निगम चुनाव को लेकर वार्ड संख्या 23 में चुनावी सरगर्मी तेज हो गई है। सोमवार को युवा प्रत्याशी अवधेश सिंह ने कल्पनापुरी स्थित अपने नए चुनावी कार्यालय का विधिवत उद्घाटन किया। फीता काटकर कार्यालय की शुरुआत के दौरान समर्थकों का भारी सैलाब उमड़ा, जिसमें बड़ी संख्या में स्थानीय पुरुष एवं महिलाएं शामिल हुईं। इस मौके पर प्रत्याशी अवधेश सिंह ने अपने चुनावी क्रमांक संख्या-1 अलमीरा छाप पर मतदान की अपील की.

आदित्यपुर नगर निगम: वार्ड 23
निगम कार्यालय के पास होकर भी विकास से दूर है वार्ड, अब बनेगा आदर्श:

समारोह को संबोधित करते हुए अवधेश सिंह ने वर्तमान व्यवस्था पर तीखा प्रहार किया। उन्होंने कहा, “यह विडंबना है कि आदित्यपुर नगर निगम का मुख्य कार्यालय इसी वार्ड में स्थित है, फिर भी वार्ड 23 विकास की दौड़ में पिछड़ा हुआ है। ड्रेनेज सिस्टम बदहाल है, कचरे का अंबार है और नालियां गंदगी से पटी हैं। जो क्षेत्र निगम का केंद्र है, वह स्वयं बुनियादी सुविधाओं के लिए बीमार है।”

​विकास संकल्प पत्र जारी

कार्यालय उद्घाटन के साथ ही अवधेश सिंह ने अपना ‘चुनावी घोषणा पत्र/संकल्प पत्र’ भी जारी किया। उन्होंने क्षेत्र की जनता से वादा किया कि उनकी प्राथमिकता वार्ड को एक ‘आदर्श वार्ड’ के रूप में स्थापित करना है। उनके मॉडल में व्यवस्थित साफ-सफाई, आधुनिक ड्रेनेज सिस्टम और जन-सुविधाओं का सुदृढ़ीकरण मुख्य बिंदु हैं।
​मौके पर मौजूद समर्थकों ने उनके पक्ष में जमकर नारेबाजी की, जिससे चुनावी मुकाबला और भी दिलचस्प हो गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

वार्ड 30

Adityapur Ward 30: आदित्यपुर: वार्ड 30 में सुधीर चौधरी की चुनावी हुंकार, कार्यालय उद्घाटन में उमड़ी भारी भीड़, बुद्धिजीवियों और स्थानीय निवासियों ने सुधीर चौधरी के ‘स्वर्णिम कार्यकाल’ को सराहा; बाहरी प्रत्याशियों पर साधा निशाना

वार्ड 17

Adityapur ward 17 candidate Birendra Singh Yadav: वार्ड 17 की खुशहाली के लिए ‘साइकिल पंप’ पर मांग रहे वोट: बिरेंद्र कुमार सिंह यादव का सघन जनसंपर्क,कहा ​”आपका एक वोट केवल प्रत्याशी नहीं, बल्कि निरंतर विकास की गारंटी चुनेगा” — बिरेंद्र यादव