
सोमवार को अपनी घोषणा करते हुए दीपक चौधरी ने बताया कि वह पिछले कई वर्षों से क्षेत्र के लोगों के लिए सामाजिक कार्यों में सक्रिय रूप से जुड़े रहे हैं। अब वह इस सेवाभाव को एक नई और मज़बूत दिशा देना चाहते हैं, जिसके लिए उन्होंने राजनीति में कदम रखने का फैसला किया है।
दीपक चौधरी ने अपने विज़न पर प्रकाश डालते हुए कहा कि यदि उन्हें वार्ड 17 की जनता का समर्थन और आशीर्वाद प्राप्त होता है, तो उनकी सबसे बड़ी प्राथमिकता इस वार्ड को आदर्श वार्ड के रूप में विकसित करना होगा। उनकी घोषणा से वार्ड में चुनावी मुकाबला दिलचस्प हो गया है।Share करें
Whatsapp Us