Adityapur Nagar Nigam Prashasak Join: नये प्रशासक रवि प्रकाश ने लिया प्रभार, आदित्यपुर से जल संकट दूर करना प्राथमिकता

Adityapur: (आदित्यपुर) आदित्यपुर नगर निगम के नये प्रशासक के रूप में रवि प्रकाश ने बुधवार को योगदान दे दिया है। योगदान देने के उपरांत बातचीत के क्रम में उन्होने बताया कि आदित्यपुर नगर निगम पेयजल संकट से जूझ रही है। इसका समाधान उनकी प्राथमिकता में शामिल है।
ये भी पढ़े: Adityapur Additional Municipal Commissioner took charge: आदित्यपुर नगर निगम के नए अपर नगर आयुक्त आईएएस आलोक कुमार ने संभाला पदभार
नए प्रशासक का स्वागत करते निवर्तमान प्रशासक आलोक कुमार
इन्होंने कहा कि टैंकर के माध्यम से भूगतान बेसिस पर अपार्टमेंट को भी पानी उपलब्ध कराया जाएगा। वहीं जलापूर्ति योजना के कार्यो की समीक्षा कर उसे गति प्रदान किया जाएगा, ताकि जल्द से जल्द लोगो को पाईपलाईन के माध्यम से पानी मिल सके। पीएम आवास योजना के तहत बन रहे मकानों की जानकारी नये प्रशासक ने ली वहीं इसको लेकर आज एक बैठक भी बुलायी गयी है। योगदान देने के उपरांत प्रशासक ने साफ-सफाई, सड़कों और जलापूर्ति संबंधित मामलों की अधिकारियों से जानकारी ली।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

आदित्यपुर नगर निगम चुनाव

Adityapur Municipal Election Results: आदित्यपुर नगर निगम चुनाव: मतगणना के शुरुआती रुझानों में दिग्गजों का दबदबा, वार्डवार विजेताओं की सूची जारी ​सरायकेला-खरसावां जिले के सबसे बड़े नगर निकाय चुनाव के नतीजों ने बदला सियासी समीकरण

सरायकेला नगर निकाय चुनाव

Saraikela Election: सरायकेला नगर निकाय चुनाव: केएस कॉलेज में मतगणना की रफ्तार सुस्त, सूचना के अभाव में प्रत्याशियों और समर्थकों में भारी नाराजगी ​मतगणना केंद्र पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम, लेकिन सूचना तंत्र विफल; नतीजों के इंतजार में पत्रकार भी परेशान