Adityapur News Ward 23: आदित्यपुर वार्ड 23: जूली महतो विकास के दम पर दोबारा कमान संभालने को तैयार’, महिलाओं की भीड़ ने बढ़ाई विरोधियों की धड़कन, वार्ड से ‘कचरा डंपिंग यार्ड हटाना जूली महतो की पहली प्राथमिकता

आदित्यपुर: आदित्यपुर नगर निगम क्षेत्र के वार्ड 23 में चुनावी पारा चढ़ने लगा है। पूर्व वार्ड पार्षद और वर्तमान प्रत्याशी जूली महतो ने बुधवार को विधिवत रूप से अपने चुनावी कार्यालय का उद्घाटन किया। इस अवसर पर जुटी महिलाओं की भारी भीड़ और उनके उत्साह ने यह साफ संकेत दे दिया है कि क्षेत्र की जनता एक बार फिर विकास की डोर जूली महतो के हाथों में सौंपने को तैयार है।

Adityapur Ward17: आदित्यपुर नगर निगम चुनाव: वार्ड 17 में बिरेंद्र यादव के पक्ष में महिलाओ का समर्थन, ​विजनरी नेतृत्व और मूलभूत सुविधाओं के संकल्प के साथ घर-घर पहुँच रहे समर्थक; ‘साइकिल पंप’ निशान पर मांगा वोट

वार्ड 23
​विकास कार्यों के आधार पर दोबारा जनता के बीच

​जूली महतो ने अपने पिछले कार्यकाल में किए गए विकास कार्यों को अपनी सबसे बड़ी ताकत बताया है। कार्यालय उद्घाटन के दौरान उन्होंने मतदाताओं को संबोधित करते हुए अपने चुनाव चिन्ह क्रमांक संख्या 3 (बल्ला छाप) पर बटन दबाकर भारी मतों से विजयी बनाने की अपील की। उन्होंने कहा कि उनका मुख्य उद्देश्य वार्ड के उन सभी अधूरे कार्यों को पूरा करना है जो जनहित में अनिवार्य हैं।

वार्ड 23

​मुख्य चुनावी मुद्दा: नगर निगम के सामने से हटेगा ‘कचरा यार्ड’

​अपने चुनावी एजेंडे को स्पष्ट करते हुए जूली महतो ने वार्ड संख्या 23 स्थित नगर निगम कार्यालय के समक्ष बने कचरा डंपिंग यार्ड का मुद्दा पुरजोर तरीके से उठाया। उन्होंने कड़े शब्दों में कहा:
​”नगर निगम कार्यालय के ठीक सामने कचरा डंपिंग यार्ड का होना जनस्वास्थ्य के साथ खिलवाड़ है। चुनाव जीतने के तुरंत बाद मेरी पहली प्राथमिकता इसे वहां से हटवाने की होगी।”

​धनबल नहीं, छवि और कार्यक्षमता की होगी जीत

​विरोधियों पर प्रहार करते हुए जूली महतो ने कहा कि चुनाव धनबल या बाहुबल के दम पर नहीं, बल्कि स्वच्छ छवि और प्रभावशीलता के दम पर जीता जाता है। उन्होंने विश्वास जताया कि सरकारी स्तर पर कार्यों को कैसे निष्पादित कराया जाता है, इसका उन्हें गहरा अनुभव है। उन्होंने दावा किया कि उन्हें न केवल महिलाओं का, बल्कि वार्ड के युवाओं और बुजुर्गों का भी अपार समर्थन प्राप्त है।

http://Adityapur Election Ward 23: आदित्यपुर नगर निगम चुनाव: वार्ड-23 ओम प्रकाश (सोनू) ने जारी किया संकल्प पत्र; सीसीटीवी, फ्री एम्बुलेंस और मैदान विकास पर मुख्य जोर, 100 दिनों के भीतर बदलाव का संकल्प

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

वार्ड 17

Adityapur Ward17: आदित्यपुर नगर निगम चुनाव: वार्ड 17 में बिरेंद्र यादव के पक्ष में महिलाओ का समर्थन, ​विजनरी नेतृत्व और मूलभूत सुविधाओं के संकल्प के साथ घर-घर पहुँच रहे समर्थक; ‘साइकिल पंप’ निशान पर मांगा वोट

वार्ड 14

Adityapur Municipal Election Mayor Candidate: आदित्यपुर मेयर प्रत्याशी बिनोती हांसदा का तूफानी जनसंपर्क: विकास मॉडल’ को पूरे निगम में लागू करने का संकल्प, पेयजल संकट दूर करना और मूलभूत सुविधाओं का विस्तार पहली प्राथमिकता