आदित्यपुर: नगर निगम चुनाव की सरगर्मी के बीच वार्ड 23 से प्रत्याशी ओम प्रकाश (सोनू) ने अपना चुनावी अभियान तेज कर दिया है। आज गुरुवार को सघन जनसंपर्क अभियान के दौरान सोनू ने घर-घर जाकर आशीर्वाद लिया, जहाँ उन्हें जनता का अभूतपूर्व समर्थन प्राप्त हो रहा है। ‘आपकी आवाज, आपका अधिकार और आपका वोट’ के मूल मंत्र के साथ उन्होंने अपना बहुप्रतीक्षित ‘संकल्प पत्र’ भी साझा किया है।

सुरक्षा और स्वास्थ्य पर ‘100 दिनों का मास्टर प्लान’
ओम प्रकाश ने घोषणा की है कि जीत के 100 दिनों के भीतर वार्ड के प्रमुख चौराहों और मंदिरों के पास CCTV कैमरे लगाए जाएंगे। साथ ही, आपातकालीन स्थिति के लिए 24/7 निःशुल्क एम्बुलेंस सेवा बहाल करना उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता है।
प्रमुख चुनावी वादे:
* आधुनिक सामुदायिक केंद्र: वर्तमान अस्थाई यार्ड को हटाकर वहां भव्य मैदान और मांगलिक कार्यों के लिए आधुनिक ढांचा विकसित करना।
* सुविधा केंद्र: स्थानीय निवासियों के सरकारी व कागजी कार्यों में मदद हेतु ‘निःशुल्क सुविधा केंद्र’ की स्थापना।
* बुनियादी सुधार: ‘हर घर जल’ योजना का विस्तार और जर्जर सड़कों व नालियों का सुदृढ़ीकरण।
मतपत्र के क्रम संख्या 02 पर अंकित चुनाव चिन्ह ‘बेबी वॉकर’ के साथ सोनू की सक्रियता ने चुनावी मुकाबले को एकतरफा बना दिया है। क्षेत्र में चर्चा है कि उनका ठोस रोडमैप अन्य प्रत्याशियों पर भारी पड़ रहा है।








