आदित्यपुर: आदित्यपुर नगर निगम के वार्ड 17 में चुनावी सरगर्मी तेज हो गई है। यहाँ से प्रत्याशी बिरेंद्र कुमार सिंह यादव को समाज के हर वर्ग का व्यापक समर्थन मिल रहा है। इसी क्रम में, उनके विद्यालय KMPM स्कूल के पूर्व सहपाठियों ने एकजुट होकर अपने साथी के समर्थन में चुनावी कार्यालय पहुंचकर अपनी एकजुटता प्रदर्शित की और जीत का संकल्प लिया।

सघन जनसंपर्क और पदयात्रा
सहपाठियों और समर्थकों की टोली ने वार्ड 17 के विभिन्न क्षेत्रों में सघन पदयात्रा की। इस दौरान समर्थकों ने घर-घर जाकर लोगों से बिरेंद्र यादव के पक्ष में मतदान करने की अपील की। पदयात्रा के दौरान मतदाताओं में जबरदस्त उत्साह देखा गया, जहाँ बुजुर्गों ने प्रत्याशी को अपना आशीर्वाद दिया और युवाओं ने परिवर्तन के संकल्प को दोहराया।
विकास का रोडमैप और प्राथमिकताएं
बिरेंद्र यादव ने अपने अभियान के दौरान जनता के समक्ष अपना स्पष्ट विजन रखा। उन्होंने कहा कि पिछले 20 वर्षों से वे निस्वार्थ भाव से जनसेवा में लगे हैं। बिजली की निर्बाध आपूर्ति, पक्की सड़कें, जल निकासी और सुरक्षित मोहल्ला उनकी सर्वोच्च प्राथमिकताओं में शामिल हैं। उन्होंने विश्वास जताया कि जनता उनकी ठोस उपलब्धियों और भविष्य के रोडमैप पर मुहर लगाएगी।
प्रबुद्ध जनों की उपस्थिति
इस अभियान को धार देने के लिए क्षेत्र के कई गणमान्य और प्रबुद्ध जन सक्रिय रूप से शामिल रहे। चुनावी कार्यालय में मुख्य रूप से डॉ. ज्ञान प्रकाश जायसवाल, आचार्य राजेश मिश्रा, डॉ. मिंटू सिंहा अखौरी, डॉ. एस रत्नाकर, सुनील सिंह और पंकज भूषण उपस्थित रहे।
साथ ही अजय तिवारी, मनोज पांडे, सुरेश प्रसाद, बबलू सिंह, बिरेंद्र तिवारी, विनोद सिंह और रंजन कुमार सहित कई अन्य साथियों ने भी अपनी उपस्थिति दर्ज कराते हुए बिरेंद्र यादव को वार्ड के चहुंमुखी विकास के लिए सबसे योग्य उम्मीदवार बताया।








