Adityapur Police Action: सरायकेला: संजय इलेक्ट्रॉनिक चूना भट्टा फायरिंग कांड में पुलिस की सफलता, पिस्टल के साथ आरोपी गौरव मिश्रा को दबोचा; दो अब भी फरार

सरायकेला पुलिस

आदित्यपुर : 14 मार्च 2026 को चूना भट्टा स्थित संजय इलेक्ट्रॉनिक्स पर हुई गोलीबारी के मामले में सरायकेला-खरसावाँ पुलिस ने महत्वपूर्ण सफलता हासिल की है। एसपी के निर्देश पर गठित विशेष टीम ने कार्रवाई करते हुए मामले के अप्राथमिकी अभियुक्त गौरव मिश्रा (27 वर्ष) को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने अभियुक्त के पास से घटना में इस्तेमाल की गई पिस्तौल भी बरामद कर ली है।

Adityapur Firing News: आदित्यपुर: भाजपा नेता के घर पर अपराधियों का तांडव, तीन राउंड फायरिंग से दहशत

​घटना का विवरण:

विदित हो कि 14 मार्च को जान से मारने की नीयत से संजय इलेक्ट्रॉनिक्स पर फायरिंग की गई थी। इस संबंध में आदित्यपुर थाना में कांड संख्या- 77/2026 के तहत बी.एन.एस की विभिन्न धाराओं (109, 352(1), 3(5)) में मामला दर्ज किया गया था। अनुमण्डल पुलिस पदाधिकारी के नेतृत्व में टीम ने तकनीकी और गुप्त सूचना के आधार पर आदित्यपुर-1, एलआईजी कॉलोनी स्थित एम.पी. टावर के पास से गौरव को धर दबोचा।

​वर्तमान स्थिति:

पुलिस के अनुसार, इस मामले में एक मुख्य आरोपी ऋषि पांडेय पहले ही सलाखों के पीछे भेजा जा चुका है। ताजा गिरफ्तारी के बाद गौरव मिश्रा को भी न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है। हालांकि, पुलिस अब भी दो अन्य फरार आरोपियों—शानू सिंह और अमन सिंह की तलाश में छापेमारी कर रही है।

http://चाईबासा मंडल कारा गेट फायरिंग मामले का खुलासा, समीर अंसारी गिरफ्तार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *