Adityapur Puja Material Distribution : आदित्यपुर में शिक्षित बेरोजगार टेम्पो यूनियन ने छठ पूजा सामग्री का किया वितरण

आदित्यपुर। शिक्षित बेरोजगार टेम्पो यूनियन द्वारा हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी छठ पूजा के अवसर पर विशेष वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया।

ये भी पढ़े:-Adityapur INTUC Labour Day: सरायकेला जिला इंटक कमेटी के मजदूर दिवस कार्यक्रम में दिग्गज मजदूर नेताओं का जुटान मजदूरों को सम्मान

शिक्षित बेरोजगार टेम्पो यूनियन
शिक्षित बेरोजगार टेम्पो यूनियन

आकाशवाणी चौक पर आयोजित इस कार्यक्रम में लगभग 500 छठ व्रतियों को पूजा सामग्री वितरित की गई। इसमें नारियल, गागर, गन्ना, हल्दी और अदरक शामिल था।कार्यक्रम का नेतृत्व यूनियन अध्यक्ष केपी. तिवारी ने किया। मुख्य अतिथि के रूप में इंटक के प्रदेश अध्यक्ष राकेशवर पांडेय, विशिष्ट अतिथि के रूप में गिरिजा शंकर महतो (डीटीओ, सरायकेला) और बिनोद तिर्की (थाना प्रभारी, आदित्यपुर) उपस्थित रहे।

 

महेंद्र मिश्रा, जगदीश नारायण चौबे यूनियन के उपाध्यक्ष सुनील सिंह समेत अन्य पदाधिकारी और सदस्य कार्यक्रम की सफलता में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। अध्यक्ष केपी तिवारी ने बताया कि यह प्रयास समाज में छठ महापर्व को सम्मान और सुविधा के साथ मनाने की परंपरा को मजबूत करने के उद्देश्य से किया गया। इस प्रकार का आयोजन न केवल धार्मिक आस्था को बढ़ावा देता है बल्कि स्थानीय समुदाय में सहयोग और भाईचारे की भावना को भी सशक्त बनाता है। मौके पर विशेष रूप से उमेश सिंह, उपेंद्र सिंह, रामू राव, अजय यादव, गिरी जी, बिनोद झा, गौतम शर्मा, बिनोद जी,अरुण जी, कलेक्टर यादव, मंटू सिंह और अजय भगना सहित कई अन्य सदस्य उपस्थित थे।

जमशेदपुर : नहाय खाय के साथ चार दिवसीय लोकआस्था का महापर्व छठ शुरू, मानगो मंडल कांग्रेस की ओर से 2100 श्रद्धालुओं के बीच सूप व पूजन सामग्रियों का किया गया वितरण