Adityapur Purendra congratulated Hemant Soren: हेमंत सोरेन को चौथी बार मुख्यमंत्री पर पुरेंद्र ने दी बधाई

Adityapur:झारखंड में हेमंत सोरेन के नेतृत्व में दोबारा महागठबंधन सरकार बनने पर आदित्यपुर नगर परिषद के पूर्व उपाध्यक्ष सह राजद के प्रदेश महासचिव प्रभारी पूर्वी सिंहभूम पुरेंद्र नारायण सिंह ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को बधाई एवं शुभकामनाएं दिया है.

अपने शुभकामना संदेश में पुरेंद्र नारायण सिंह ने कहा कि हेमंत सोरेन के कुशल नेतृत्व में झारखंड सरकार गरीबों, समाज के कमजोर वर्गों के सपनों को साकार करेगी एवं विकास की रोशनी को समाज के अंतिम पंक्ति में बैठे गरीबों की चौखट तक पहुंचाने का काम करेगी.

अपने शुभकामना संदेश में पुरेंद्र नारायण सिंह ने आशा व्यक्त किया कि झारखंड की नई सरकार शिक्षा, चिकित्सा, रोजगार और आधारभूत संरचनाओं के निर्माण के क्षेत्र में दीर्घकालिक नीति बनाएगी और औद्योगिक क्षेत्र तथा कृषि विकास के क्षेत्र में बेहतर काम करेगी.

होली पर्व को लेकर जिला प्रशासन अलर्ट

Saraikela News Peace Committee :होली पर्व को लेकर जिला प्रशासन अलर्ट: शांति और सौहार्द बिगाड़ने वालों पर होगी सख्त कार्रवाई,उपायुक्त एवं पुलिस अधीक्षक ने शांति समिति की बैठक में सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा की; 3 मार्च को रहेगा ‘ड्राई डे’

Adityapur Mayor welcomed:आदित्यपुर नगर निगम: ढाई वर्षों से लंबित योजनाओं की होगी उच्च स्तरीय जांच – मेयर संजय सरदार, ढाई साल से रुके विकास कार्यों को मिलेगी रफ्तार; भाजपा कार्यालय में नवनिर्वाचित मेयर का भव्य स्वागत