Close Menu
  • Live Update
  • Districts
    • Adityapur
    • Chaibasa
    • Chakradharpur
    • East Singhbhum
    • Seraikela-Kharsawan
    • West Singhbhum
  • India
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Orissa
  • Jamshedpur
  • Sports
Facebook X (Twitter) Instagram
The News24 LiveThe News24 Live
Facebook X (Twitter) Instagram
  • Home
  • State
    • Bihar
    • Jharkhand
    • Orissa
  • Local
    • Chaibasa
    • Chakradharpur
    • Jagnnathpur
    • Jamshedpur
    • Kharswan
    • Novamundi
    • Seraikela-Kharsawan
    • Adityapur
    • Chandil
  • India
  • Politics
  • Business
  • Election
  • Entertainment
  • Sports
  • Special Report
The News24 LiveThe News24 Live
  • Live Update
  • Districts
  • India
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Orissa
  • Jamshedpur
  • Sports
Home - Adityapur - Adityapur RJD Minister Sanjay Prasad Yadav grand welcome: झारखंड के मजदूरों का पलायन होगा बंद, राज्य में मिलेगा रोजगार: संजय प्रसाद यादव,राजद के अभिनंदन समारोह में मंत्री संजय प्रसाद यादव का हुआ भव्य स्वागत, उमड़े हज़ारो लोग
Adityapur

Adityapur RJD Minister Sanjay Prasad Yadav grand welcome: झारखंड के मजदूरों का पलायन होगा बंद, राज्य में मिलेगा रोजगार: संजय प्रसाद यादव,राजद के अभिनंदन समारोह में मंत्री संजय प्रसाद यादव का हुआ भव्य स्वागत, उमड़े हज़ारो लोग

By The News24 Live25/12/2024Updated:25/12/2024No Comments4 Mins Read
Share Facebook Twitter WhatsApp Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram Threads
IMG 20241225 193150
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Telegram WhatsApp Threads
img 20241225 13493765590005354492194

Adityapur: झारखंड के मजदूरों को अब राज्य में ही काम मिलेगा। उन्हें पलायन नहीं करना पड़ेगा। राज्य सरकार इस दिशा में ठोस पहल कर रही है। यह बात झारखंड सरकार के उद्योग ,कौशल विकास एवं श्रम मंत्री संजय प्रसाद यादव ने आदित्यपुर में आयोजित राजद के अभिनंदन समारोह के मौके पर कही।

img 20241225 1452481427448447084200513

झारखंड सरकार के मंत्री संजय प्रसाद यादव पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत बुधवार को आदित्यपुर जयप्रकाश उद्यान में आयोजित राजद के विशाल अभिनंदन समारोह में शामिल होने पहुंचे थे।जहां राजद प्रदेश महासचिव पुरेंद्र नारायण सिंह के नेतृत्व में उनका जोरदार अभिनंदन किया गया. कार्यक्रम में बिहार की प्रसिद्ध राजद फेम नेत्री सीमा कुशवाहा भी शामिल हुई.

10029772672879328198692505079

कार्यक्रम स्थल में पहुंचने से पूर्व मंत्री संजय प्रसाद यादव एवं सीमा कुशवाहा ने आदित्यपुर की सड़कों पर रोड शो करते हुए आम लोगों का अभिवादन किया। अभिनंदन कार्यक्रम में पहुंचे मंत्री संजय प्रसाद यादव को बंद औद्योगिक इकाई टायो रोल्स, आवास बोर्ड मकान के मालिकाना हक़ समेत सामाजिक एवं जनहित से जुड़े मुद्दों को लेकर लोगों ने ज्ञापन भी सौंपा.

10029773581041432135573613182
10029773607828784107167558312

Table of Contents

Toggle
  • गठबंधन पर मंत्री का बयान
  • औद्योगिक विकास और मजदूरों का हित
  • मुख्यमंत्री की नीतियों की सराहना
  • झारखंड को निवेश के लिए आकर्षक बनाने की योजना
    • Like this:

गठबंधन पर मंत्री का बयान

संजय सिंह यादव ने इंडिया गठबंधन की मजबूती को लेकर कहा कि गठबंधन का निर्णय सभी दलों की सहमति से लिया जाता है। उन्होंने बताया कि गठबंधन के तहत सीटों का बंटवारा उस पार्टी को दिया जाता है, जो उस क्षेत्र में मजबूत है। झारखंड में कांग्रेस को सीटें दी गईं, जिससे स्पष्ट होता है कि सभी दल एकजुट होकर काम कर रहे हैं। उन्होंने लालू प्रसाद यादव की भूमिका की सराहना करते हुए कहा कि उन्होंने जेल में रहते हुए भी गठबंधन को मजबूती दी और झारखंड में सरकार बनवाई। मंत्री ने गठबंधन की नीतियों को आगे बढ़ाने की प्रतिबद्धता दोहराई।

10029779373487993033346226801

औद्योगिक विकास और मजदूरों का हित

मंत्री ने झारखंड के औद्योगिक विकास और मजदूरों की स्थिति सुधारने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि आदित्यपुर में उद्योगों को बढ़ावा देने के लिए सड़कों, पानी और बिजली जैसी बुनियादी सुविधाओं का विकास प्राथमिकता में है। बिना इन सुविधाओं के निवेश संभव नहीं है। संजय सिंह यादव ने पलायन रोकने और स्थानीय मजदूरों को रोजगार प्रदान करने पर भी जोर दिया। उन्होंने कहा कि झारखंड में बड़े उद्योगों की स्थापना से मजदूरों को राज्य छोड़ने की जरूरत नहीं पड़ेगी।

मुख्यमंत्री की नीतियों की सराहना

मंत्री ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की नीतियों की तारीफ करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री का बड़ा दिल और उनकी दूरदर्शी सोच झारखंड को नई ऊंचाइयों पर ले जा रही है। उनके नेतृत्व में जनहित के कार्यों में कोई समझौता नहीं किया जा रहा है।

झारखंड को निवेश के लिए आकर्षक बनाने की योजना

मंत्री ने बताया कि औद्योगिक क्षेत्रों के विकास के लिए लगातार समीक्षा की जा रही है। उन्होंने कहा कि झारखंड में विदेशी निवेशकों को आकर्षित करने के लिए बुनियादी ढांचे को मजबूत किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि यदि हम सही दिशा में काम करें, तो झारखंड निवेश का प्रमुख केंद्र बन सकता है। संजय सिंह यादव ने अपने 32 वर्षों के प्रशासनिक अनुभव का जिक्र करते हुए कहा कि वह झारखंड के विकास के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध हैं।

10029772698809801682519536347
10029774355765876717084979664

सीमा पासवान ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि झारखंड की तरह बिहार में भी महागठबंधन की सरकार 2025 में बनने जा रही है. कार्यक्रम में हजारों की संख्या में राजद समर्थक समेत पार्टी कार्यकर्ता पदाधिकारी भी मौजूद थे। इस मौके पर राजद पर आधारित भोजपुरी गीतों की प्रस्तुति कलाकार राजेश रसिक ने दी। कार्यक्रम में रजत प्रदेश महासचिव अर्जुन यादव ,देव प्रकाश देवता, वीरेंद्र यादव, अर्का जैन यूनिवर्सिटी के डायरेक्टर डॉ. अमित श्रीवास्तव, नितेश राज ,टाटा स्टील खेल विभाग के हसन इमाम मल्लिक, शारदा देवी, एसएन यादव ,सिद्धनाथ यादव, युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष उदित यादव, सकला मार्डी, कुमार बिपिन बिहारी, गाजू साव समेत अन्य पार्टी के नेता मौजूद थे।

 

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Click to share on X (Opens in new window) X

Like this:

Like Loading...
#Adityapur #adityapur #Adityapur#adityapur news #आदित्यपुर सरायकेला #सरायकेला न्यूज़ adityapur RJD राजद
Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Threads Copy Link
The News24 Live
  • Website

Journalist

Related Posts

Adityapur Kumhar Community ​आदित्यपुर: राष्ट्र निर्माण में प्रजापति कुम्हार समाज की भूमिका अतुलनीय – पुरेंद्र नारायण सिंह

04/01/2026

चक्रधरपुर मंडल में झाड़ी कटिंग के दौरान ट्रैक मेंटेनर की मालगाड़ी से कटकर मौत

04/01/2026

बहदा गांव में बाबा तिलका माझी जन्मोत्सव की तैयारी को लेकर विशेष बैठक आयोजित

04/01/2026

Comments are closed.

LATEST UPDATE

Adityapur Kumhar Community ​आदित्यपुर: राष्ट्र निर्माण में प्रजापति कुम्हार समाज की भूमिका अतुलनीय – पुरेंद्र नारायण सिंह

04/01/2026

चक्रधरपुर मंडल में झाड़ी कटिंग के दौरान ट्रैक मेंटेनर की मालगाड़ी से कटकर मौत

04/01/2026

बहदा गांव में बाबा तिलका माझी जन्मोत्सव की तैयारी को लेकर विशेष बैठक आयोजित

04/01/2026

मनरेगा घोटालों पर कांग्रेस की चुप्पी, जी-राम-जी योजना से घबराकर कर रही आंदोलन : चंद्र मोहन तिऊ

04/01/2026

मतकमहातु–कमारहातु में संयुक्त मागे पर्व 27 फरवरी को

04/01/2026

Dahere Tusu 2026: डहरे टुसु 2026: गम्हरिया से आदित्यपुर तक उमड़ा जनसैलाब, झारखंडी संस्कृति की दिखी भव्य झलक

04/01/2026

द्वितीय नथमल सिंघानिया जिला अंडर-16 क्रिकेट प्रतियोगिता 2025-26 सिंहभूम चैलेंजर्स को पराजित कर सिंहभूम फाईटर्स फाइनल में

04/01/2026

Adityapur News: आदित्यपुर: नव वर्ष पर कांग्रेस प्रदेश महासचिव अजय सिंह का भव्य स्वागत, युवाओं ने माना अपना ‘रोल मॉडल

04/01/2026
© 2026 thenews24live.com. Designed by Launching Press.
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Adsense Policy

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

%d