Adityapur: शेरे पंजाब चौक पर राजद महागठबंधन समर्थित झारखंड मुक्ति मोर्चा प्रत्याशी श्रीमती जोबा मांझी के जीत की खुशी में राजद के प्रदेश महासचिव सह आदित्यपुर नगर परिषद के पूर्व उपाध्यक्ष पुरेंद्र नारायण सिंह के नेतृत्व में एक क्विंटल लड्डू का वितरण किया गया.
ये भी पढ़ें: Adityapur India alliance Bike ralley: इंडिया गठबंधन प्रत्याशी जोबा मांझी के समर्थन में बाइक रैली, कार्यकर्ताओं ने दिखाया जोश


पुरेंद्र नारायण सिंह ने कहा कि इस बार के चुनाव में एक ओर आईएनडीआईए ने आरक्षण और संविधान को बचाने के लिए जनता के साथ मिलकर लड़ाई लड़ी, वहीं भाजपा के पास धनबल मीडिया का बल और तमाम तंत्र होते हुए भी लोकतंत्र में आस्था रखने वाले देश की जनता ने भाजपा को बहुमत से काफी पीछे धकेल दिया हैl पुरेंद्र नारायण सिंह ने दावा किया कि एनडीए गठबंधन के साथी अब भाजपा का साथ छोड़कर आईएनडीआईए गठबंधन के साथ आ जाएंगेl
कार्यक्रम के दौरान जिला अध्यक्ष उदित यादव, देव प्रकाश, कुमार बिपिन बिहारी प्रसाद, एस डी प्रसाद, सिद्धनाथ सिंह यादव, मनोज चौरसिया, मिथिलेश झा, प्रमोद गुप्ता, प्रभात कुमार झा, विमल दास, भरत राम, अवधेश कुमार, यदुनंदन राम, विनोद जायसवाल, राजेश यादव, अजय यादव, दिलीप मंडल, संतोष कुमार सिंह, आर के अनिल, बैजू यादव, संतलाल शर्मा, बंधु यादव उपस्थित थे






















