Adityapur Swarnrekha Express: आदित्यपुर रेलवे स्टेशन से सुवर्णरेखा एक्सप्रेस का हुआ शुभारंभ, महिला रेल कर्मियों का किया गया उत्साहवर्धन, आदित्यपुर बनेगा ट्रेनों का नया केंद्र

Adityapur Swarnrekha Express

आदित्यपुर: दक्षिण पूर्व रेलवे के चक्रधरपुर मंडल अंतर्गत आदित्यपुर रेलवे स्टेशन के इतिहास में गुरुवार, 5 फरवरी का दिन एक नया अध्याय जोड़ गया। सुवर्णरेखा एक्सप्रेस (आदित्यपुर-धनबाद) का परिचालन अब आधिकारिक रूप से आदित्यपुर स्टेशन से शुरू हो गया है। दोपहर 3:37 बजे रेलवे अधिकारियों और स्थानीय नेताओं की उपस्थिति में ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर धनबाद के लिए रवाना किया गया।

Chakradharpur: चक्रधरपुर मंडल के छोटे स्टेशनों की उपेक्षा बंद करे रेलवे : बिश्राम मुंडा

​इन प्रमुख व्यक्तियों की रही गरिमामयी उपस्थिति

​ट्रेन के शुभारंभ के अवसर पर रेलवे की ओर से टाटानगर के एआरएम (ARM) समीर गौरव मुख्य रूप से उपस्थित थे। वहीं, इस बदलाव का स्वागत करने और महिला रेल कर्मियों का उत्साह बढ़ाने के लिए भारी संख्या में स्थानीय नेता और सामाजिक कार्यकर्ता पहुंचे। इनमें मुख्य रूप से: सुरेश धारी (कांग्रेस नेता),श्रीनिवास यादव, एस.एन. यादव, राहुल यादव, सुनील करवा,अमन यादव, अमित प्रकाश। ने महिला लोको पायलट और महिला रेल कर्मियों को इस नई शुरुआत के लिए बधाई दी।

Adityapur Swarnrekha Express

​आदित्यपुर से चार ट्रेनों का शेड्यूल

​एआरएम समीर गौरव ने परिचालन की जानकारी देते हुए बताया कि अब आदित्यपुर स्टेशन से कुल चार महत्वपूर्ण ट्रेनों का संचालन होगा:
* ​आदित्यपुर-हटिया ट्रेन: गुरुवार सुबह 4:35 बजे पहली ट्रेन रवाना हुई।
* ​आदित्यपुर-धनबाद स्वर्णरेखा एक्सप्रेस: आज दोपहर से इसका नियमित परिचालन शुरू।
* ​आदित्यपुर-आसनसोल ट्रेन: शुक्रवार, 6 फरवरी से इसकी शुरुआत होगी।
* ​एक अन्य ट्रेन का प्रस्ताव टाटा विशाखापट्टनम भी प्रक्रियाधीन है।

​मुख्यालय में लंबित है बिहार की ट्रेनों का प्रस्ताव

​क्षेत्रीय जनता द्वारा बिहार जाने वाली ट्रेनों के ठहराव की मांग पर समीर गौरव ने कहा कि, “बिहार की ट्रेनों के ठहराव और परिचालन का प्रस्ताव फिलहाल रेलवे मुख्यालय स्तर पर रुका हुआ है। जैसे ही वहां से अनुमति प्राप्त होगी, इसे तत्काल प्रभाव से लागू किया जाएगा।”
​आदित्यपुर से ट्रेनों के इस नए संचालन से टाटानगर स्टेशन पर यात्रियों का बोझ कम होगा।

http://हाथियों की मूवमेंट से रेलवे अलर्ट चक्रधरपुर रेल मंडल की कई ट्रेनें 3 दिनों के लिए रद्द

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

वार्ड 30

Adityapur Ward 30: आदित्यपुर: वार्ड 30 में सुधीर चौधरी की चुनावी हुंकार, कार्यालय उद्घाटन में उमड़ी भारी भीड़, बुद्धिजीवियों और स्थानीय निवासियों ने सुधीर चौधरी के ‘स्वर्णिम कार्यकाल’ को सराहा; बाहरी प्रत्याशियों पर साधा निशाना

वार्ड 17

Adityapur ward 17 candidate Birendra Singh Yadav: वार्ड 17 की खुशहाली के लिए ‘साइकिल पंप’ पर मांग रहे वोट: बिरेंद्र कुमार सिंह यादव का सघन जनसंपर्क,कहा ​”आपका एक वोट केवल प्रत्याशी नहीं, बल्कि निरंतर विकास की गारंटी चुनेगा” — बिरेंद्र यादव