Adityapur Theft again: पुलिस चला रही एंटी क्राइम चेकिंग, थाना के पीछे प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में चोरों का धावा

आदित्यपुर: थाना क्षेत्र में चोर पुलिस के साथ लुका-छुपी खेल रहे हैं। प्रतिदिन हो रही चोरी की घटनाएं यह दर्शाने को साफ है कि चोरों में पुलिस का आतंक नहीं है। एक सप्ताह के अंदर आदित्यपुर थाना के अंदर स्क्रैप चोरी और अब थाना के ठीक पीछे प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में चोरी की घटना तो यही बयां कर रही है।

मंगलवार देर रात आदित्यपुर थाना के ठीक पीछे स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के पुराने भवन में धावा मारते बेखौफ चोरों ने पहले पुराने स्वास्थ्य केंद्र भवन में सेंडमारी करते हुए रखें स्क्रैपू को चुराया। इसके बाद चोरों ने विगत 8 वर्षों से स्वास्थ्य केंद्र भवन में रह रही स्वास्थ्य कर्मी सीमा कुमारी के कमरे में घुसकर संदूक में रखे महंगे कपड़े, ट्रॉली बैग आदि चुरा कर भाग खड़े हुए। घटना की जानकारी स्वास्थ्य कर्मी सीमा कुमारी को बुधवार सुबह हुई जिसके बाद उन्होंने सिविल सर्जन डॉ विजय कुमार के साथ आदित्यपुर पुलिस को भी सूचित किया। सुनीता ने चोरी की लिखित शिकायत थाने में की है।

स्वास्थ्य केंद्र में सुरक्षा गार्ड नहीं होने के चलते हो रही चोरी

आदित्यपुर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के नए और पुराने भवन में लगातार चोरी की घटना घटित होती है। जिसमें सुरक्षाकर्मियों के नहीं रहने के चलते आये दिन चोर सरकारी संपत्ति को निशाना बनाते हैं। ताज्जुब की बात है कि थाना परिसर के ठीक पीछे स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में चोरी की घटनाएं अक्सर होती हैं। मामले को लेकर सिविल सर्जन डॉ विजय कुमार ने बताया है कि चोरी की घटनाओं को रोकने के उद्देश्य से सुरक्षाकर्मियों स्वास्थ केंद्र में रखे जाने जाने का प्रयास किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *